एक्सप्लोरर

ED Raids: 'बदला लेने के लिए...', छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के यहां ED छापेमारी पर बोलीं निर्मला सीतारामन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 4 दिन बाद कांग्रेस का अधिवेशन होने वाला है. उससे पहले ED की कार्रवाई ने राजनीतिक पारे को काफी बढ़ा दिया है.

Nirmala Sitharaman On Chhattisgarh ED Raids: छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं पर ED की छापेमारी को लेकर राजनीति गरमा गई है. इस मामले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए इसे बदले की राजनीति करार दिया है. उन्होंने कहा, "बीजेपी बदले की कार्रवाई कर रही है." जयराम रमेश के आरोपों पर केंद्रीय वित्तमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारामन ने पलटवार किया है. 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने सोमवार (20 फरवरी) को इस छापेमारी से जुड़े सवाल पर कहा, "बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है." जयपुर में बजट के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, "कोई भी एजेंसी पहले डेटा एकत्र करती है और उसके बाद ही कार्रवाई की जाती है. बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है." उन्होंने साफ कहा कि सरकार की ओर से किसी भी विभाग के कामकाज में दखलअंदाजी नहीं की जाती है. 

GST के दायरे में आएगा पेट्रोल-डीजल?

सीतारामन ने सोमवार (20 फरवरी) को छत्तीसगढ़ की राजधानी जयपुर में एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे में लाने और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बारे में पूछे गए एक सवालों का जवाब दे रही थीं. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, "अगर कोई पार्टी या राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाना चाहती है तो जीएसटी परिषद के समक्ष रखे जाने के बाद ही इस पर चर्चा की जाएगी."

'सभी राज्यों की सहमति से ही होगा फैसला'

उन्होंने आगे कहा, "यह सरकार पर निर्भर नहीं है. इस विषय पर फैसला करने का अधिकार केवल जीएसटी परिषद के पास ही है." वित्त मंत्री ने साफ कहा, "सभी राज्यों की सहमति से ही पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है." बता दें कि ईडी ने कोयला लेवी धनशोधन मामले में जारी जांच के तहत सोमवार (20 फरवरी) को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की. 

जयराम रमेश ने क्या कहा?

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "यह प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति है. हमारे अधिवेशन से तीन दिन पहले कई साथियों के यहां छापे मारे गए हैं. इस धमकी की राजनीति से हम झुकने वाले नहीं हैं." उन्होंने आगे कहा, "हमारा पूर्ण अधिवेशन होकर रहेगा. यह कार्रवाई हमारे लिए बूस्टर डोज है. हम डरने वाले नहीं हैं."

ये भी पढ़ें-JDU's Upendra Kushwaha Resigns: पहले की पीएम मोदी की तारीफ, फिर उपेंद्र कुशवाहा ने किया जेडीयू छोड़ने का ऐलान, नई पार्टी बनाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget