एक्सप्लोरर

JDU's Upendra Kushwaha Resigns: पहले की पीएम मोदी की तारीफ, फिर उपेंद्र कुशवाहा ने किया जेडीयू छोड़ने का ऐलान, नई पार्टी बनाई

Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को जेडीयू के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. कुशवाहा ने 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' नाम से नई पार्टी बनाने की घोषणा है.

Upendra Kushwaha Quits JDU: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ कई दिनों से चल रही अनबन के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू को अलविदा कह दिया. उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार (20 फरवरी) को जेडीयू (JDU) को छोड़ने का ऐलान करने के साथ-साथ नई पार्टी बनाने की घोषणा की है. उन्होंने अपनी पार्टी का नाम 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' (Rashtriya Lok Janata Dal) रखा है.

उपेंद्र कुशवाहा ने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. कुशवाहा अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं पार्टी की तमाम जिम्मेदारियां छोड़ रहा हूं. सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह को सुबह जानकारी दी थी. कुशवाहा ने कहा कि विपक्षी पार्टियों में एकता नहीं है और ऐसे में पीएम मोदी के लिए 2024 में जीतना आसान होगा. 

'राष्ट्रीय लोक जनता दल' नाम से पार्टी बनाई

उन्होंने कहा कि आज से एक नई राजनीतिक पारी की शुरूआत हो रही है. नई पार्टी का नाम 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' रखा है. चुने हुए साथियों को पटना बुलाया है. सारे लोग अपनी परेशानी बता रहे थे, आम जनता के बीच भी चिंता है. सभी लोगों ने निर्णय लिया. शुरूआती दौर में लालू जी ने भी जनता का ख्याल रखा, लेकिन बाद के दिनों में उनमें भटकाव आया. 

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने शुरूआत में अच्छा किया, लेकिन अंत में जिस रास्ते पर उन्होंने चलना शुरू किया वह उनके और बिहार के लिए बुरा है. सीएम अपनी मनमर्जी नहीं कर रहे हैं, वे अब अपने आसपास के लोगों के सुझाव के अनुसार काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वह आज अपने दम पर कार्रवाई करने में असमर्थ हैं क्योंकि उन्होंने कभी उत्तराधिकारी बनाने का प्रयास नहीं किया. अगर नीतीश कुमार ने उत्तराधिकारी चुना होता तो उन्हें इधर उधर देखने की जरूरत नहीं होती. नीतीश कुमार 2-4 लोगों के कहने पर फैसले लेते हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Shiv Sena Symbol: संजय राउत ने अमित शाह पर साधा निशाना तो BJP बोली- हद में रहें, आज तक नहीं जीते हैं कोई चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget