एक्सप्लोरर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को AIIMS अस्पताल से मिली छुट्टी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से निर्मला सीतारमण को छुट्टी मिल गई है. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

Nirmala Sitharaman Discharged From AIIMS: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बुधवार (29 दिसंबर) को एम्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. सीतारमण को वायरल बुखार के लक्षण आने पर सोमवार (26 दिसंबर) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में भर्ती कराया गया था. उन्हें  सोमवार को एम्स के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था. सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ठीक हो रही है. हालांकि अभी तक वित्त मंत्रालय की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. 

बजट होना है पेश 
साल 2023 में बजट पेश होना है. इसको लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अधिकारियों के साथ कई बैठक करनी ऐसे में एम्स अस्पताल से छुट्टी मिलना राहत की बात है. 

अस्पताल में भर्ती होने से पहले कहां थीं?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (25 दिसंबर) को दिल्ली में 'सदैव अटल' में पूर्व पीएम अटल विहारी लाजपेयी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित की थी. इससे पहले उन्होंने शनिवार को  चेन्नई में तमिलनाडु डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 35वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लिया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु में चिकित्सा शिक्षा तमिल भाषा में पढ़ाई जानी चाहिए.

वर्ष 2020 के बजट भाषण के दौरान भी बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सीतारमण की तबीयत खराब हुई हो. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने के दौरान 1 फरबरी 2020 को बीमार पड़ गई थीं. अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी. दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण इतना लंबा था कि वह अपना पूरा भाषण तबीयत बिगड़ने के कारण पूरा नहीं पढ पाईं थी. संसद में करीब पौने तीन घंटा (160 मिनट) लगातार भाषण देने के बाद उनकी सेहत थोड़ी खराब हो गई थी, जिसकी वजह से वह अपना पूरा बजट भाषण भी नहीं पढ़ पाईं थीं.

यह भी पढ़ें- NPAs: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद की दी जानकारी! 5 साल में 10 लाख करोड़ रुपये का फंसा कर्ज बैंकों ने बट्टे खाते में डाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget