एक्सप्लोरर

निर्मला सीतारमण को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में दर्ज FIR में 22 अक्टूबर तक जांच पर रोक

कर्नाटक की एक निचली अदालत ने पिछले दिनों सीतारमण और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था. कोर्ट के इस फैसले को कर्नाटक बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नलीन कुमार कटील ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

कर्नाटक हाईकोर्ट से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड वसूली मामले में उनके खिलाफ दर्ज FIR पर आगे की जांच पर रोक लगा दी है. 

दरअसल, इस मामले में निचली अदालत ने निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था. कोर्ट के इस फैसले को कर्नाटक बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट ने 22 अक्टूबर तक नलिन कुमार कटील के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आगे की जांच पर रोक लगा दी है. वे इस मामले में सह आरोपी भी हैं. इसी मामले में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को भी आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए कुछ कंपनियों से जबरन वसूली की गई.

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी FIR

इलेक्टोरल बॉन्ड से संबंधित एक शिकायत के बाद कर्नाटक की एक अदालत के निर्देश पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है. इस योजना को अब निरस्त किया जा चुका है. पुलिस के मुताबिक, एक विशेष अदालत के आदेश के आधार पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों, भाजपा के पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 384 (जबरन वसूली के लिए सजा), 120 बी (आपराधिक साजिश) और 34 (सामान्य इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. बीजेपी की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बी वाई विजयेंद्र, नलिन कुमार कटील का भी नाम भी FIR में दर्ज है. 
 
क्या हैं आरोप?

दरअसल, जनाधिकार संघर्ष परिषद (जेएसपी) के सह-अध्यक्ष आदर्श आर अय्यर ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने चुनावी बॉण्ड की आड़ में जबरन वसूली की और 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का फायदा उठाया. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सीतारमण ने ईडी अधिकारियों की गुप्त सहायता और समर्थन के माध्यम से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर दूसरों के फायदे के लिए हजारों करोड़ रुपये की जबरन वसूली की. शिकायत में कहा गया था कि चुनावी बॉण्ड की आड़ में जबरन वसूली का काम विभिन्न स्तरों पर भाजपा के पदाधिकारियों की मिलीभगत से चलाया जा रहा था. सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में चुनावी बॉण्ड योजना को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि इससे संविधान के तहत सूचना के अधिकार और भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन होता है. 

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरजी कर रेप केस में शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, ममता बनर्जी के करीबी संदीप घोष के खिलाफ होगा ये एक्शन
आरजी कर रेप केस में शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, ममता बनर्जी के करीबी संदीप घोष के खिलाफ होगा ये एक्शन
आवारा कुत्तों और पशुओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आज, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
आवारा कुत्तों और पशुओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आज, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
बेंगलुरु की सड़कों पर हिंसा, व्यस्त सड़क पर कॉलेज छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से किया हमला, हुए गिरफ्तार
बेंगलुरु की सड़कों पर हिंसा, व्यस्त सड़क पर कॉलेज छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से किया हमला, हुए गिरफ्तार

वीडियोज

CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की कुर्सी जाते ही 10 दिन के भीतर अभिषेक बनर्जी को दूसरा झटका, शुभेंदु सरकार ने लिया ये एक्शन
ममता बनर्जी की कुर्सी जाते ही 10 दिन के भीतर अभिषेक बनर्जी को दूसरा झटका, शुभेंदु सरकार ने लिया ये एक्शन
मिर्जापुर 'जिम जिहाद' केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, सभी 10 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट
मिर्जापुर 'जिम जिहाद' केस में CM योगी के निर्देश पर बड़ा एक्शन, सभी 10 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे बढ़े पीएम मोदी, राहुल गांधी ने कहा- छिपाने को कुछ नहीं, फिर डर क्यों?
SRH के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़? किसे ठहराया जिम्मेदार
SRH के खिलाफ 'करो या मरो' मैच में हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़? किसे ठहराया जिम्मेदार
CSK vs SRH: क्लासेन और संजू सैमसन के बीच मैदान पर हुआ बड़ा विवाद, बीच मैच में भिड़े, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव
CSK vs SRH: क्लासेन और संजू सैमसन के बीच मैदान पर हुआ बड़ा विवाद, बीच मैच में भिड़े, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव
ईरान को धुआं-धुआं करने वाले थे ट्रंप, इन तीन देशों के कहने पर टाला सबसे बड़ा हमला, बोले - 'अगर...'
ईरान को धुआं-धुआं करने वाले थे ट्रंप, इन तीन देशों के कहने पर टाला सबसे बड़ा हमला, बोले - 'अगर...'
Pati Patni Aur Woh Do BO Day 4:आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन
'पति पत्नी और वो दो' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? जानें- चौथे दिन का कलेक्शन
Kids Care Tips: ऑन्कोलॉजिस्ट की चेतावनी, बच्चों पर कभी न यूज करें ये प्रोडक्ट्स! जानें क्या है इसकी वजह?
ऑन्कोलॉजिस्ट की चेतावनी, बच्चों पर कभी न यूज करें ये प्रोडक्ट्स! जानें क्या है इसकी वजह?
Embed widget