एक्सप्लोरर

जानिए, शिक्षण संस्थानों की इस साल की रैंकिंग में IISc बंगलोर टॉप, JNU छठवें स्थान पर

नई दिल्ली: नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की इस साल की रैंकिंग जारी कर दी है.  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलोर को पहला स्थान दिया है. दूसरे स्थान पर आईआईटी चेन्नई है.

टॉप पांच शिक्षण संस्थानों में दूसरे नंबर से पांचवें नंबर तक आईआईटी संस्थानों के नाम हैं, जबकि टॉप 10 में सात स्थान आईआईटी के विभिन्न शिक्षण संस्थान को मिले हैं.

तीसरे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे, चौथे स्थान पर आईआईटी खड़गपुर और पांचवें पायदान पर आईआईटी दिल्ली है.

छठे स्थान पर देश के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को दिया गया है, जो बीते एक साल से अलग-अलग कारणों से भी सुर्खियों में है. सातवें स्थान पर आईआईटी कानपुर, आठवें स्थान पर आईआईटी गुवाहाटी, नौवें स्थान पर आईआईटी रुड़की और 10वें स्थान पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का नाम है.

इन दस टॉप शिक्षण संस्थानों को 10 अप्रैल को राष्ट्रपति अवार्ड देंगे.

आपको बता दें कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के तहत शिक्षण संस्थाओं की रैंकिंग 2016 से शुरू हुई थी. ये दूसरा साल है. इसके अलावा देश में शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन 'राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद' (नैक) और 'नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रिडिएशन' (एनबीए) करते हैं.

एनआईआरएफ पांच व्यापक मापदंडों के आधार पर संस्थानों को रैंकिंग प्रदान करता है. इनमें शिक्षण-अधिगम संसाधन, अनुसंधान एवं व्यावसायिक प्रक्रियाएं, पहुंच एवं समावेशिता, अवर स्नातक परिणाम और अवधारणा जैसे मानक शामिल हैं.

पिछले साल इसमें विभिन्न क्षेत्रों के 3563 संस्थानों को शामिल किया गया और इस साल भी लगभग इतने ही संस्थान शामिल किए गए हैं. इस साल 43 मेडिकल कॉलेज और 49 लॉ कॉलेजों को भी इसमें पहली बार शामिल किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget