एक्सप्लोरर

निर्भया की मां ने कहा, दोषियों को जल्द फांसी होती तो दूसरी निर्भया नहीं होती

Nirbhaya gangrape case: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निर्भया की मां ने कहा कि हमारी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती है. न्याय में देरी हुई है. मैं न्यायपालिका से अपील करती हूं कि इस तरह के मामलों में सुनवाई में तेजी लाई जाए.

नई दिल्ली: निर्भया गैंगरेप मामले में तीन दोषियों की फांसी की सजा पर पुनर्विचार से आज सुप्रीम कोर्ट (एससी) ने इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद निर्भया के माता-पिता ने खुशी जताई है. मां आशा देवी ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर मेरा विश्वास और बढ़ गया है. मैं दूसरी निर्भया के लिए लड़ाई जारी रखूंगी.

उन्होंने कहा, ''हमारी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती है. न्याय में देरी हुई है. मैं न्यायपालिका से अपील करती हूं कि इस तरह के मामलों में सुनवाई में तेजी लाई जाए.'' उन्होंने कहा कि अगर पहले सजा हुई होती तो देश में और निर्भया नहीं होती.

उन्होंने एक नाबालिग आरोपियों को लेकर कहा कि वे नाबालिग नहीं हैं. यह दुख की बात है कि उन्होंने इस तरह के अपराध को अंजाम दिया. यह फैसला कोर्ट के प्रति विश्वास बहाल करता है. हमें न्याय जरूर मिलेगा.

वहीं निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि केवल हमने ही लम्बी लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि पूरे समाज ने लम्बी लड़ाई लड़ी है. उम्मीद है कि आगे भी न्याय मिलेगा. पहले से ही पता था कि खारिज होना है. आगे क्या करना है ये हमारे वक़ील तय करेंगे? जितना जल्दी ये मामला खत्म हो उतना अच्छा है. उन्होंने कहा कि बहुत सारा वक्त बीत चुका है और इस दौरान महिलाओं के प्रति खतरा पहले से ज्यादा बढ़ गया है. मुझे उम्मीद है कि दोषी जल्द ही फांसी पर लटकेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में मौत की सजा के निर्णय पर तीन मुजरिमों की पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए कहा कि जिन मुजरिमों को मौत की सजा सुनाई गई, वे शीर्ष अदालत के निर्णय में कोई भी त्रुटि बताने मे असफल रहे.

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल पांच मई को दिल्ली हाईकोर्ट और निचली अदालत के फांसी के फैसले को बरकरार रखा था. निचली अदालत के फैसले में मुकेश (29), पवन (22), विनय शर्मा (23) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी की सजा दी गई थी. इस फैसले के खिलाफ नवंबर में तीन दोषियों ( मुकेश, विनय और पवन) ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी.

आपको बता दें कि 16 दिसंबर 2012 की रात पांच दरिंदों ने 23 साल की निर्भया के साथ क्रूरतम तरीके से गैंग रेप किया था. निर्भया ने मौत से 13 दिन तक जूझते हुए इलाज के दौरान सिंगापुर में दम तोड़ दिया था. इस घटना के बाद देशभर में लोग सड़क पर उतर आए थे. सरकार को मजबूरन नया कानून बनाना पड़ा था.

राहुल का तंज, बोले- पीएम मोदी 'मन की बात' सुनाते हैं और वही सुनना भी चाहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget