एक्सप्लोरर

निर्भया मामला: दोषियों की फांसी के लिए तिहाड़ जेल पूरी तरह से तैयार, एक मार्च को आएगा जल्लाद

Nirbhaya Case : दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आज नया डेथ वारंट जारी किया. आदेश के मुताबिक, तीन मार्च की सुबह छह बजे चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी.

नई दिल्ली: निर्भया मामले में नया डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन निर्भया के आरोपियों को फांसी पर चढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक, दोषियों को फांसी पर चढ़ाने के लिए 1 मार्च को जल्लाद फिर से वापस तिहाड़ जेल में आ जाएगा. ध्यान रहे कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने जल्लाद उत्तर प्रदेश प्रशासन से मांगा हुआ है और मेरठ जेल से जल्लाद एक बार तिहाड़ जेल आ चुका है.

तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक जैसे ही निर्भया मामले में नया डेथ वारंट जारी हुआ उसके फौरन बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस मामले में बैठक बुलाई और बैठक में तय किया गया कि यदि नया डेथ वारंट अपनी जगह पर कायम रहता है तो उसकी पूरी तैयारियां एक बार फिर से मुकम्मल कर ली जाएं. इसके तहत तिहाड जेल नंबर 3 में स्थित फांसी घर को फिर से चाक-चौबंद किया जाएगा.

ध्यान रहे कि इस फांसी घर में चारों आरोपियों को फांसी पर चढ़ाने की पूरी तैयारियां मुकम्मल की जा चुकी हैं और फांसी घर में जो भी सुधार किए जाने थे उन्हें भी पूरा किया जा चुका है. इस बारे में मेरठ से आए जल्लाद ने फांसी घर में तिहाड़ जेल अधिकारियों के साथ फांसी का ट्रायल भी किया था उसके पहले तिहाड़ जेल प्रशासन ने खुद ही फांसी का ट्रायल किया था.

तिहाड़ जेल के सूत्रों ने बताया कि डेथ वारंट के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन इन चारों को एक साथ भी फांसी पर चढ़ा सकता है लेकिन फांसी देने की प्रक्रिया क्या होगी इसको एक मार्च के बाद तय किया जाएगा. जेल के एक आला अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ जेल नंबर तीन स्थित फांसी घर की सुरक्षा पहले से बढ़ा दी गई है साथ ही चारों आरोपियों पर निगाह रखी जा रही है. जिससे उनके स्वास्थ्य में किसी तरह की गिरावट ना हो पाए. साथ ही इन चारों को अब आपस में नहीं मिलने दिया जा रहा है.

जेल के आला अधिकारी ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन चारों को फांसी पर चढ़ाया जाएगा और आरोपियों को उनके अंतिम अंजाम तक पहुंचाने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है.

निर्भया केस में तीसरी बार डेथ वारंट जारी, जानिए इस मामले में कब क्या हुआ? 

निर्भया मामला: दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी, इस दिन होगी फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget