एक्सप्लोरर

नीरव मोदी ने CBI की जांच में शामिल होने से इंकार किया

PNB घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी ने CBI जांच में शामिल होने से इंकार किया है. CBI ने नीरव को मेल कर जांच में शामिल होने को कहा था.

नई दिल्ली: 12 हजार 800 करोड़ रुपए के PNB घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी ने सीबीआई जांच में शामिल होने से इंकार किया है. सीबीआई ने नीरव को मेल कर जांच में शामिल होने को कहा था. जिसके जवाब में नीरव मोदी ने लिखा, "मेरा बिजनेस विदेश में है, इसलिए जांच में शामिल नहीं हो सकता."

सीबीआई ने नीरव मोदी से कहा कि वो जिस भी देश में हैं, वहां के भारतीय दूतावास से तुरंत सम्पर्क करे जिससे उसके वापस आने के इंतजाम किए जा सकें. 12 हजार 800 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में सीबीआई नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी को लेकर जांच कर रही है. सीबीआई के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस मामले में केस दर्ज किया है. प्रवर्तन निदेशालय अभी तक नीरव मोदी की करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुका है.

नीरव मोदी को सीबीआई ने अगले सप्ताह जांच में शामिल होने का आदेश दिया है. नीरव मोदी पहले ही अपने इरादे जाहिर कर चुके हैं कि वह किसी भी तरह की जांच में शामिल नहीं होंगे. वहीं उन्होंने एक पत्र लिखकर पंजाब नेशनल बैंक से भी कहा था कि बैंक मामले को सार्वजनिक कर काम खराब कर दिया है. अब वह कोई पैसा लौटाने के मूड में नहीं हैं.

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले की जांच सीबीआई तेजी से कर रही है. घोटाले के आरोपियों नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ ये जांच एजेंसी जल्द ही अपनी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर सकती है.

पीएनबी का ऑडिटर गिरफ्तार

12 हजार 800 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में सीबीआई ने बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक के इंटरनल चीफ ऑडिटर एम के शर्मा को गिरफ्तार किया. एमके शर्मा को सीबीआई आज मुंबई जिला कोर्ट में पेश करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल ने बुलाई कांग्रेस महासचिवों की बैठक
LIVE: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल ने बुलाई कांग्रेस महासचिवों की बैठक
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget