एक्सप्लोरर

नीलाम होगा भगोड़े नीरव मोदी का खजाना, ED बेचेगा मशहूर पेंटिंग्स, लग्जरी गाड़ियां और कीमती घड़ियां

इससे पहले पिछले साल मार्च में सैफरनार्ट ने आयकर विभाग के लिए नीरव मोदी की पेंटिंग्स नीलाम कर 54.84 करोड़ रुपये जुटाए थे.27 फरवरी को नीरव मोदी की संपत्ति की नीलामी की जाएगी और बाद में तीन और चार मार्च को ऑनलाइन नीलामी होगी. नीलामी में महंगी पेंटिंग्स, लग्जरी गाड़ियां और कीमती घड़ियां शामिल हैं. जिनकी मांग सेलिब्रिटी और संग्रहकर्ताओं के बीच बहुत ज्यादा है.

नई दिल्ली: पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की संपत्ति नीलाम होगी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नीरव मोदी की जब्त की गई घड़ी, लग्जरी कारें और दूसरी संपत्तियों की नीलामी करेगा. इसके लिए मुंबई में 27 फरवरी को नीलामी की जाएगी और बाद में तीन और चार मार्च को ऑनलाइन नीलामी होगी. नीरव मोदी पर मेहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक के करीब 14 हजार करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप है.

यह पहला मौका नहीं है जब नीरव मोदी की संपत्तियां नीलाम की जाएंगी. इससे पहले पिछले साल मार्च में सैफरनार्ट ने आयकर विभाग के लिए नीरव मोदी की पेंटिंग्स नीलाम कर 54.84 करोड़ रुपये जुटाए थे. नीलामी के लिए रखे जाने वाले सामान में अमृता शेरगिल की 1935 की एक पेटिंग, एम. एफ. हुसैन की "महाभारत" श्रृंखला में से एक ऑयल पेटिंग, वी. एस. गायतोंडे की 1972 की एक पेटिंग और मनजीत बावा की "कृष्ण" पेटिंग शामिल है. इसमें शेरगिल और हुसैन की पेटिंग की अनुमानित कीमत 12 से 18 करोड़ रुपये, गायतोंडे की पेटिंग की कीमत सात से नौ करोड़ रुपये और बावा की पेटिंग की कीमत तीन से पांच करोड़ रुपये है.

इसके अलावा नीलामी में रखी जाने वाली घड़ियों में एयगर-ला-कोट मेन्स की "रिवर्सो गिरोटोर्बिलन 2" लिमिटेड एडिशन , गेर्राड पेरेगॉक्स मेन्स की "ओपेरा वन" शामिल है. साथ ही 80 से ज्यादा ब्रांडेड हैंडबैग को भी नीलामी में रखा जाएगा. इसमें अधिकतर हैंडबैग लक्जरी खुदरा ब्रांड "हरम" के "बिरकिन" और "केली" संग्रह के हैं.

इस बारे में सैफरनआर्ट के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश वजीरानी ने कहा, "नीलामी में एयगर-ला-कोट की घड़ियां शामिल हैं जो दुनिया की सबसे ज्यादा लक्जरी घड़ियों में से एक हैं. वहीं 'हरम' के 'बिरकिन' और 'केली' संग्रह के हैंडबैंग भी अंतरराष्ट्रीय लक्जरी सामान हैं. संग्रहकर्ता और सेलिब्रिटी के बीच इनकी अच्छी मांग है."

उन्होंने कहा, "सैफरनआर्ट का 20वां साल ईडी को अपनी सेवाएं मुहैया कराने से शुरू हो रहा है. हम ईडी के साथ मिलकर नीलामी के लिए सामान के मूल्य तय करने की प्रक्रिया में है. नीलामी में शेरगिल, हुसैन और गायतोंडे जैसे कलाकारों की कृतियां भी शामिल हैं. हम इससे बहुत खुश हैं."

ये भी पढ़ें

रेप के दोषी कुलदीप सेंगर को बचाने में जुटी योगी सरकार- समाजवादी पार्टी केजरीवाल ने किया ऐसा ट्वीट कि भड़के कुमार विश्वास, कहा- परिवार-संस्कार-सरोकार जैसे शब्दों को तो बख्श दो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महानदी विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ी पहल, अमित शाह की बैठक में दोनों राज्य सहमत
महानदी विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ी पहल, अमित शाह की बैठक में दोनों राज्य सहमत
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
बेलगावी में SIR बवाल पर भड़के राहुल गांधी, 'निशाने पर कौन? मुसलमान, SC...'
बेलगावी में SIR बवाल पर भड़के राहुल गांधी, 'निशाने पर कौन? मुसलमान, SC...'
इजरायल-इराक का वीजा दिलाने के नाम पर 46 लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
इजरायल-इराक का वीजा दिलाने के नाम पर 46 लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर बड़ा अपडेट, CJI ऑफिस ने खारिज की SC से बैठक की खबर
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
Explained: दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
दो जहरीले इंजेक्शन के बावजूद क्रिस्टा पाइक की मौत क्यों नहीं हुई? 207 साल में पहला केस
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
Embed widget