एक्सप्लोरर

Nipah Virus: केरल के कोझिकोड जिले में 11 लोगों में दिखे निपाह वायरस के लक्षण, केंद्र ने की ये सिफारिश

Nipah Virus: कोझिकोड में तैनात एक सेंट्रल टीम की एक रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने जिले में हॉस्पिटल और कम्युनिटी आधारित निगरानी दोनों को मजबूत करने की सिफारिश की है.

Nipah Virus: निपाह वायरस के संक्रमण के मद्देनजर केरल के कोझिकोड में तैनात एक केंद्रीय टीम की एक रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने जिले में अस्पताल और समुदाय-आधारित निगरानी दोनों को मजबूत करने और निषिद्ध क्षेत्रों में मामलों का सक्रियता से पता लगाने की सिफारिश की है. केरल के मुख्य सचिव डॉ वी पी जॉय को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सोमवार को कहा कि कन्नूर, मलप्पुरम और वायनाड के आसपास के जिलों को सतर्क करने की आवश्यकता है और जिलों के अधिकारियों को संक्रिमतों के संपर्कों की पहचान करने के साथ-साथ उच्च जोखिम वालों, कम जोखिम वालों की संपर्क सूची तैयार करनी चाहिए.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि सभी उच्च जोखिम वाले संपर्कों को निर्धारित आइसोलेशन सेंटर में ले जाया जा सकता है और लक्षणों की निगरानी की जा सकती है. राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की केंद्रीय टीम को कोझिकोड जिले में निपाह के प्रकोप के मद्देनजर रविवार को वहां तैनात किया गया था. टीम ने अब तक वन और वन्यजीव मंत्री के साथ-साथ केरल की स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठकों में भाग लिया है.

निपाह वायरस से मरने वाले बच्चे के संपर्क में आए और लोगों की पहचान

केरल के स्वास्थ्य विभाग ने 251 व्यक्तियों की पहचान की है, जो निपाह वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाले 12 वर्षीय लड़के के संपर्क में आए थे. इनमें से 38 लोग कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पृथक-वास में हैं और 11 लोगों में लक्षण नजर आए हैं. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को यह बात कही. 

स्वास्थ्य मंत्री ने एक विज्ञप्ति में बताया कि संपर्क में आए 251 लोगों में 129 स्वास्थ्यकर्मी हैं. उन्होंने बताया, ‘‘कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 38 लोग पृथक-वास हैं, जिनमें से 11 लोगों में संक्रमण के लक्षण दिखे हैं. आठ लोगों के नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान(एनआईवी), पुणे भेजे गए हैं.’’ संक्रमण के लक्षण वाले सभी लोगों की हालत स्थिर है. संपर्क में आए 251 लोगों में 54 अत्यंत जोखिम वाली श्रेणी में हैं और इनमें से 30 स्वास्थ्यकर्मी हैं. इनमें से बच्चे के अभिभावक समेत कुछ रिश्तेदार भी हैं.

Maharashtra Coronavirus: महाराष्ट्र के मंत्री बोले- हमारे यहां आ चुकी है कोरोना की तीसरी लहर, जल्द होगी आपदा प्रबंधन की बैठक

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए IYC ने पारित किया प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget