एक्सप्लोरर

मणिपुर में भूस्खलन से नौ लोगों की मौत, पांच नाबालिगों समेत सात घायल

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि भूस्खलन में मारे गये दो बच्चों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक तामेंगलांग के जिला अस्पताल में सातों घायलों को भर्ती कराया गया है.

इम्फाल: मणिपुर के तामेंगलांग शहर में तीन स्थानों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई. इसमें पांच नाबालिगों सहित सात लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि भूस्खलन मंगलवार को देर रात ढाई बजे हुआ था. तामेंगलांग शहर यहां से 150 किलोमीटर दूर और असम की सीमा पर है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि भूस्खलन में मारे गये दो बच्चों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक तामेंगलांग के जिला अस्पताल में सातों घायलों को भर्ती कराया गया है.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि तामेंगलांग मुख्यालय में तीन स्थानों पर भूस्खलन के चलते नौ लोगों की मौत के बारे में जानकर वह बेहद दुखी हैं. सात लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जबकि दो बच्चों के शव बरामद होना बाकी है. बचाव अभियान चल रहा है.

जिला उपायुक्त रबिंद्र सिंह ने बताया कि भूस्खलन के बाद लापता हुए नौ लोगों में से सात के शव बरामद कर लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग बचाव काम में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं. पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मामलों के केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि मणिपुर के तामेंगलांग में तीन स्थानों पर भूस्खलन के चलते नौ लोगों की मौत की घटना से उन्हें दुख हुआ.

तामेंगलांग के उप जिलाधिकारी एन. रवीचंद्रन मैतेई ने बताया कि भूस्खलन में चार मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे. सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रूपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget