एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने और दीवार ढ़हने से नौ की मौत

हुगली जिले में बिजली गिरने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई जबकि बीरभूम जिले में इसी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बिजली गिरने और लगातार हो रही बारिश की वजह से दीवार गिरने की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गयी है. इस हादसे में कम से कम 12 लोग घायल हो गये. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी आज यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हुगली जिले में बिजली गिरने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई जबकि बीरभूम जिले में इसी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

पूरब बर्धमान जिले के कटवा और मंगलकोट से दीवार ढहने की वजह से एक-एक व्यक्ति मौत की खबर है. अधिकारी ने बताया कि बिजली गिरने से कल हावड़ा और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक - एक व्यक्ति की मौत हुई है. उन्होंने बताया , ‘‘घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.’’

उधर उत्तराखंड में भी मौसम का तांडव देखने को मिला. उत्तराखंड में कल पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं. पौड़ी जिले में तीन जगह बादल फटने की खबर है. इसके अलावा टिहरी के घंसाली में भी बादल फटने के बाद भारी बारिश हुई है. यहां तैयार खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. घनसाली में द्वारी और थापला पट्टी फेगुल इलाके में बदल फटने से नदी नाले उफान पर हैं. इस घटना के बाद चारधाम यात्रा पर गए हजारों यात्री भी सड़कों पर फंस गए हैं.

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कल फिर आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. दिल्ली में अलीपुर इलाके में एक बिजली का खंभा गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई. तो वहीं यूपी में पहले आंधी और फिर तेज बारिश से पांच लोगों की मौत हो गई. मेरठ में जगह-जगह बिजली के खंभे गिर गए और पेड़ टूट गए. शामली में भी भारी बारिश हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget