एक्सप्लोरर

इस राज्य में पांच जनवरी तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू, नए साल पर पार्टी करने की भी नहीं होगी अनुमति

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू की समयसीमा बढ़ाकर पांच जनवरी कर दी गई है. वहीं इस अवधि तक यहां शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे.

शिमला: हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नाइट कर्फ्यू की समयसीमा बढ़ाकर पांच जनवरी कर दी गई है. राज्य सरकार ने संक्रमण की रोकथाम के लिए शिमला, कुल्लू, कांगड़ा और मंडी जिलों में नाइट कर्फ्यू को पांच जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है. इसके साथ ही इन जिलों में नए साल पर पार्टी करने की अनुमति भी नहीं होगी. संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है.

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि शिमला, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में रात 09 बजे से लेकर सुबह 06 बजे तक नाइट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा. वहीं सरकारी कार्यालयों में सप्ताह के छठे दिन भी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा यहां इस अवधि तक शादी समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. बता दें कि राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से 23 नवंबर से नाइट कर्फ्यू लगाया गया था.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना काल के दौरान 27 दिसंबर को राज्य सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं. इसी उपलक्ष्य पर राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में वर्चुअल प्रोग्राम होगा. सरकार ने फैसला लिया है कि पांच जनवरी तक पहले की तरह ही किसी भी समारोह में 50 लोगों के ही शामिल होने की शर्त कायम रहेगी.

अब राज्य में 05 जनवरी तक जारी रहेंगी ये पाबंदियां

1- शिमला, मंडी, कांगड़ा व कुल्लू में रहेगा नाइट कर्फ्यू

2- शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे.

3- सभी राजनीतिक कार्यक्रम वर्चुअली होंगे.

4- शादी, जन्मदिन व अन्य किसी भी समारोह की एसडीएम से पूर्व अनुमति लेनी होगी.

5- बिना अनुमति के कार्यक्रम पर पांच से 50 हजार रुपये तक जुर्माना.

6- बसों में क्षमता से 50 फीसद सवारियां ही सफर कर सकेंगी.

यह भी पढ़ें- 

किसानों के मुद्दे पर अन्ना हजारे ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा खत, फिर से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी  

कृषि कानून: अमरिंदर सिंह और अरविंद केजरीवाल के बीच ट्विटर वॉर, जानें किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget