एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: NIA आज दर्ज करेगी पहली एफआईआर, संदिग्धों से होगी पूछताछ

एनआईए अब तक की जांच के दौरान सामने आए संदिग्धों से भी पूछताछ करेगी. एनआईए जम्मू कश्मीर पुलिस और बाकी एजेंसियों से भी मदद ले रही है. आज दोपहर तक एफआईआर दर्ज हो सकती है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आज पुलवामा हमले में पहली एफआईआर दर्ज कर सकती है. इसी के साथ एनआईए औपचारिक रूप से पुलवामा हमले की जांच अपने हाथ में ले रही है. बता दें कि एनआईए की 12 सदस्यीय टीम और सीएफएसएल के एक्सपर्ट के साथ पहले से ही श्रीनगर में कैम्प कर रही हैं.

एनआईए की टीम ने कई बार पुलवामा हमले के स्पॉट से सैम्पल ले चुकी है. एनआईए अब तक की जांच के दौरान सामने आए संदिग्धों से भी पूछताछ करेगी. एनआईए जम्मू कश्मीर पुलिस और बाकी एजेंसियों से भी मदद ले रही है. आज दोपहर तक एफआईआर दर्ज हो सकती है.

नया खुलासा: सात आत्मघाती आतंकियों को ISI के कर्नल ने दी ट्रेनिंग पुलवामा आतंकी हमले को लेकर खुफिया एजेंसियों की जांच में रोज नए खुलासे हो रहें हैं. खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि घाटी मे फिलहाल जैश ए मोहम्मद के सात आत्मघाती आतंकी मौजूद हैं. आत्मघाती आतंकियों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कोड नेम कर्नल तारिक ने ट्रेनिंग दी है.

आतंकी मसूद अजहर ने ISI के साथ मिलकर जैश के इस टुकड़ी को 'घातक पलटन' का नाम दिया है. पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने दावा किया है कि कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडर्स को मार गिराया गया है. सेना ने ये भी खुलासा किया कि पुलवामा हमले के पीछे पाकिस्तान आर्मी का हाथ है.

भारत का इमरान खान को करारा जवाब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान के दोगले चेहरे को भारत ने बेनकाब किया है. इमरान ने पाकिस्तान के हाथ के सबूत मांगे तो विदेश मंत्रालय ने इमरान को आतंकी संगठन जैश का बयान याद दिलाया. कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी इमरान को सख्त चेतावनी दी. जेटली ने कहा कि पाकिस्तान ने तो अब तक पुलवामा अटैक की निंदा तक नहीं की.

देश के लिए एक और शहीद पुलवामा में आतंकी हमले के तीन दिन पहले आतंकवादियों से मुठभेड़ में घायल पैरा कमांडो संदीप कुमार आठ दिन बाद जिंदगी की जंग हारकर शहीद हो गए हैं. संदीप का श्रीनगर में सेना अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन कल वो शहीद हो गए. संदीप का परिवार आखिरी वक्त में उन्हीं के साथ अस्पताल में मौजूद रहा. पैरा कमांडो संदीप की शहादत की खबर मिलते हैं हरियाणा के फरीदाबाद में उनके गांव अटाली में गम की लहर दौड़ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget