एक्सप्लोरर

जिहादी आतंकी ग्रुप्स पर NIA की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण भारत में 19 ठिकानों पर की छापेमारी, महाराष्ट्र से एक संदिग्ध अरेस्ट

NIA Raids Updates: देशभर में छिपकर बैठे हुए जिहादी ग्रुप्स पर एनआईए ने छापेमारी की है. कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में भी लिया गया है.

NIA Raids: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दक्षिण भारत के 19 ठिकानों पर छापेमारी की है. इसके साथ-साथ महाराष्ट्र के अमरावती जिले में भी एनआईए ने छापेमारी की है. एनआईए की तरफ से ये कार्रवाई कट्टरपंथी जिहादी आतंकवादी समूह का भंडोफोड़ करके की गई. छापेमारी की शुरुआत सोमवार (18 दिसंबर) सुबह से ही हो गई. आतंकवाद रोधी एजेंसी ने राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर छापेमारी की है. पिछले कुछ महीनों में एनआईए ने बड़े पैमाने पर जिहादी ग्रुप्स के खिलाफ कार्रवाई की है.

एनआईए की टीम के जरिए अमरावती जिले के अचलपुर में छापेमारी की गई है. टीम ने अचलपुर के एक संदिग्ध छात्र को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हिरासत में लिया गया युवक अचलपुर के एक स्थानीय कॉलेज का छात्र है. सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया खासतौर पर व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए छात्र जिहादी संगठनों के संपर्क में था. उक्त छात्र के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका पर एनआईए की एक टीम आज सुबह 4 बजे स्थानीय एटीएस और जिला पुलिस की टीम के साथ अचलपुर में पहुचीं.

भारत-विरोधी गतिविधियों में जुटे थे जिहादी ग्रुप्स

अचलपुर के अकबरी चौक बियाबानी गली में युवक को हिरासत में लिया गया और वहीं पूछताछ की जा रही है. 15 गाड़ियों के काफिले के साथ एनआईए की टीम बियाबानी गली में पहुची थी. एनआईए की तरफ से जिन जगहों पर छापेमारी की गई है. उनमें से ज्यादातर जिहाई ग्रुप्स से जुड़े हुए संदिग्धों के हैं. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जांच एजेंसी को इनपुट मिला था कि आतंकी समूह भारत-विरोधी गतिविधियों में जुटे हुए थे और उन्होंने हमला करने की योजना भी बनाई थी. साथ ही युवाओं की भर्ती में भी शामिल थे. 

एनआईए की तरफ से ये छापेमारी ऐसे समय पर की गई है, जब लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी के जरिए कैदियों को कट्टरपंथी बनाने से जुड़े हुए मामले में एनआईए ने बेंगलुरू, कर्नाटक में कई लोकेशन पर छापेमारी की थी. मामले में एनआईए की जारी जांच के तहत 13 दिसंबर को चार आरोपियों के घरों सहित कुल छह स्थानों की बड़े पैमाने पर तलाशी ली गई. इनमें से एक आरोपी अभी भी फरार है.

यह भी पढ़ें: NIA Raids: भारत पर ISIS के आतंकी हमले की साजिश, NIA ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में 40 से ज्यादा जगहों पर की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'दुनिया को लगे की भारत आना चाहिए', स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से बोले PM मोदी
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
Xप्लेन: 2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget