एक्सप्लोरर

NIA Raids: भारत पर ISIS के आतंकी हमले की साजिश, NIA ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में 40 से ज्यादा जगहों पर की छापेमारी

NIA Raids in ISIS Case: इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में से एक है. इस आतंकी संगठन के कुछ आतंकी अभी भी एक्टिव हैं.

NIA Raids in Karnataka Maharashtra: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार (9 दिसंबर) सुबह से ही कर्नाटक और महाराष्ट्र में लगभग 44 लोकेशन पर छापेमारी कर रही है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये छापेमारी वैश्विक आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के जरिए देशभर में आतंकी हमला करने की साजिश से जुड़े एक मामले में हो रही है. ISIS की गिनती दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों के तौर पर होती है.

एएनआई के मुताबिक, शनिवार सुबह से जिन 44 जगहों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है. उसमें से कर्नाटक में एक जगह पर छापेमारी हुई है. वहीं, एनआईए के अधिकारियों ने पुणे में 2, थाणे ग्रामीण में 31, थाणे सिटी में 9 और भयांदर में एक जगह रेड की है. एनआईए भारत में आतंक और हिंसा फैलाने की आतंकवादी संगठन की योजनाओं को विफल करने के लिए व्यापक जांच कर रही है. पहले भी इस तरह की छापेमारी की गई है, जिसमें कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.

किस मामले में हो रही एनआईए की कार्रवाई?

वहीं, एनआईए के अधिकारियों की अभी छापेमारी चल रही है. ऐसे में इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि अगर अधिकारियों को कोई लीड या सबूत मिलता है, तो अन्य जगहों पर भी छापेमारी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो छापेमारी वाली लोकेशन की संख्या बढ़ जाएगी. एनआईए की तरफ से जिस मामले में कार्रवाई हो रही है, वो इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है. इस्लामिक स्टेट के कुछ आतंकी अभी भी एक्टिव हैं, जिनके भारत में भी होने की संभावना है. 

सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआईएस के सेल्फ-स्टाइल्ड मॉड्यूल देशभर में फैले हुए हैं. खासतौर पर महाराष्ट्र में ऐसे आईएस मॉड्यूल के छिपे होने की जानकारी है. पहले भी महाराष्ट्र में इस तरह के मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो चुका है. एनआईए इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि कहीं इन मॉड्यूल में युवाओं को बहलाने-फुसलाने और उन्हें कट्टरपंथी बनाने का काम तो नहीं किया है. उन्हें इंटरनेट से डाउनलोड कर कट्टरपंथी कंटेट तो नहीं पहुंचा गया है. 

जांच अधिकारी इस बात का भी पता लगा रहे हैं कि कहीं आईएसआईएस मॉड्यूल के जरिए युवाओं की आतंकी संगठन में भर्ती तो नहीं की गई है. आतंकी युवाओं की भर्ती कर भारत-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें: आतंकी वसीउल्लाह का चौंकाने वाला खुलासा, ISIS टेरर फंडिंग के लिए क्रिप्टो करेंसी का कर रहा है इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget