एक्सप्लोरर

NIA Raid: छह राज्यों के 13 जिलों में एनआईए की छापेमारी, ISIS से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

NIA Raid In 6 States: मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, यूपी, कर्नाटक और महाराष्ट्र के 13 जिलों में NIA ने छापेमारी की, जिसमें आतंकी संगठन ISIS से जुड़े कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं.

NIA Raid In 6 States: आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) को लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रविवार को देश के 6 राज्यों के13 जिलों में विभिन्न इलाके में छापेमारी की है. जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान अनेक आपत्तिजनक दस्तावेज (Incriminating Document) एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (Electronic Device) बरामद किए गए हैं. जल्द ही इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं. देश के विभिन्न राज्यों में आतंकी गतिविधियों (Terror Activities) के मामलों में एनआईए (NIA) द्वारा 25 जून 2022 को आईपीसी की धारा 153ए, और 153बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद छापेमारी की जा रही है.

आज सुबह 6 राज्यों के 13 जिलों में हुई छापेमारी

NIA ने 6 राज्यों में आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े 13 राज्यों में कई परिसरों की तलाशी ली, जिसमें मध्य प्रदेश में भोपाल और रायसेन जिले में, गुजरात में भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद जिले में,  बिहार में अररिया जिले में, कर्नाटक में भटकल और तुमकुर जिले में  महाराष्ट्र में कोल्हापुर और नांदेड़ जिले में और उत्तर प्रदेश में देवबंद जिले में छापेमारी की गई. ये सभी जिले ISIS की गतिविधियों से संबंधित हैं.एनआईए को यह भी पता चला है कि अपनी इस साजिश के तहत सोशल साइट्स के माध्यम से लोगों को बरगला कर आतंकी संगठन आईएसआईएस में भर्ती की जा रही है.

यूपी के देवबंद से एक संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार

रविवार की सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और यूपी एटीएस ने देवबंद में छापेमारी की और एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक एक मदरसे का छात्र है और आशंका है कि वह आईएस मॉड्यूल से संपर्क में था. जानकारी के मुताबिक युवक काफी समय से एनआईए की रडार पर था. एनआईए के टीम ने उसे आज सुबह मदरसे से ही उसे धर दबोचा है. हालांकि अभी तक इस कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि इस युवक के तार सीरिया में हुए बम धमाकों से भी जुड़े हैं. एटीएस युवक को अपने साथ ले गई है.

बिहार में  गुरुवार को कई जगहों पर हुई थी छापेमारी

इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार के छह जिलों में गुरुवार की सुबह को छापेमारी की थी. पटना के फुलवारी शरीफ मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) संगठन से जुड़े कनेक्शन को लेकर एनआईए की टीम ने कई जगह छापेमारी की थी. फुलवारी शरीफ के अलावा बिहार के दरभंगा, पटना, नालंदा और पूर्वी चंपारण जिलों में भी गुरुवार को एक साथ छापेमारी की गई थी.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Cash Scandal: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने तीनों विधायकों को किया निलंबित, प्रभारी अविनाश पांडे ने बताई ये बात

Jharkhand Cash Case : झारखंड कैश कांड में तीन आरोपी विधायकों समेत पांच गिरफ्तार, इस एक्ट के तहत पुलिस ने लिया एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'बहुत ही दुखद, उनका जाना...', पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर PM मोदी की आई प्रतिक्रिया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाया गया', बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने क्यों छोड़ा ममता बनर्जी का साथ? खुद दिया जवाब
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget