एक्सप्लोरर

देवेंद्र सिंह मामला: गृह सचिव भल्ला से मिले एनआईए डीजी, IG स्तर का अधिकारी कश्मीर भेजा जाएगा- सूत्र

डीएसपी दवेंद्र सिंह पर शिकंजा कसा गया है. सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के डीजी वाई सी मोदी ने गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की है. सोमवार को देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया था.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह और हिजबुल के कनेक्शन के मामले में बड़ी खबर सामने आयी है. सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के डीजी वाई सी मोदी ने गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की है. गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआईए एक आईजी स्तर के एक अधिकारी को कश्मीर भेज रही है. गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह से एनआईए पूछताछ कर रही है जिसमें उसके पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा हुआ है.

खुफिया सूत्रों के अनुसार देवेंद्र सिंह का कनेक्शन आतंकी संगठन हिजबुल के मुखिया सैयद सलाउद्दीन से बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार खबर है कि निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह हिजबुल के आतंकी इरफान के संपर्क में था. इरफान के जरिए ही वो शोपियां में हिजबुल के टॉप कमांडर नवीद बाबू तक पहुंचा था, जिसके बाद उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया था.

शुरुआती जांच में देवेंद्र के घर से दो पिस्तौल और एक एके-47 राइफल भी जब्त की गई है. गृह मंत्रालय ने मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है. जांच एजेंसियां हवाला ट्रांजेक्शन के एंगल को लेकर भी डीएसपी से पूछताछ कर रहीं हैं.

डीएसपी गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत डीएसपी की गिरफ्तार को लेकर सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आतंक में धर्म ढूंढ़ा है.

दरअसल अधीर रंजन चौधरी ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने कहा, ''अगर इत्तेफाक से दविंदर सिंह का नाम दविंदर खान होता तो आरएसएस की ट्रोल रेजीमेंट की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी और मुखर होती. वर्ण, मत और संप्रदाय से इतर देश के दुश्मनों की निंदा होनी चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल पर बिल लाएगी शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget