एक्सप्लोरर

आतंक पर सरकार का प्रहार! NIA में बनेंगे 7 नए टॉप लेवल पोस्ट, गृह मंत्रालय से मिली मंजूरी

NIA New Posts: नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में एडीजी और आईजी लेवल के पद सृजित किए जाने वाले हैं. इसके लिए सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है.

NIA Posts: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में टॉप लेवल पर सात पोस्ट तैयार करने की इजाजत दी. गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की. नाम नहीं छापने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने एक एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) और छह इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद को सृजित करने की इजाजत दी है. इस संबंध में सोमवार को एक आदेश जारी किया गया है. 

वर्तमान में एनआईए में एक एडीजी और चार आईजी हैं. इनका काम खालिस्तान और इस्लामिक आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, सीमा पार भारत विरोधी गतिविधियों, साइबर आतंकवाद, रिसर्च, नकली मुद्रा से संबंधित मामलों, खुफिया जानकारी के साथ-साथ नीतिगत मामलों से संबंधित कामों की निगरानी करना है. गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद एनआईए में दो एडीजी और 10 आईजी होंगे, जो मुख्यतौर पर आतंक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. 

सरकार क्यों तैयार कर रही नया पद?

दरअसल, नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी को टॉप लेवल पर लगातार मजबूत करने की मांग उठ रही है. इसकी वजह ये है कि आईजी, डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल और सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के स्तर पर कई सारे मामलों का बोझ है. इस वजह से अब सरकार को लगता है कि अगर ज्यादा पद तैयार किए जाएंगे, तो काम का बंटवारा होगा और अधिकारियों के ऊपर से दबाव कम होगा. यही वजह है कि अब सरकार की तरफ से ये पद मंजूर किए गए हैं. 

अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय की तरफ से एक एडीजी और छह आईजी की मंजूरी के बाद काम को बांट दिया जाएगा. इससे आतंक के उभरते नए खतरों से निपटा जा सकेगा और उन पर काम हो सकेगा. 

2009 में बना था एनआईए

2008 में मुंबई 26/11 आतंकी हमलों के बाद सरकार ने आतंक-विरोधी एजेंसी को 2009 में तैयार किया था. अभी तक एनआईए ने 510 मामले रजिस्टर किए हैं, जिसमें से 94 फीसदी में आरोपियों को सजा मिली है. पिछले साल एजेंसी ने देश के उत्तरी राज्यों के साथ-साथ विदेशों में खालिस्तानी और गैंगस्टर्स के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. 

यह भी पढ़ें: खालिस्तान नेटवर्क के खात्मे के लिए NIA बना रही प्लान, ATS के अधिकारियों संग करेगी मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget