एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले के आरोपी को मिली बेल तो कांग्रेस ने उठाए सवाल, अब NIA ने दी सफाई

एनआईए ने कहा है कि यूसुफ चोपन पुलवामा हमले का आरोपी नहीं था. जांच एजेंसी ने कहा कि एक अन्य मामले में जैश-ए-मोहम्मद के साथ मिलकर साजिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

नई दिल्लीः पुलवामा हमले के मामले में एक आरोपी को एनआईए कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कांग्रेस के सवाल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सफाई दी है. अपनी सफाई में एनआईए ने कहा है कि यूसुफ चोपन पुलवामा का आरोपी नहीं था. जांच एजेंसी ने कहा कि उसे एक अन्य मामले में जैश-ए-मोहम्मद के साथ मिलकर साजिश करने के आरोप में एनआईए ने उन्हें गिरफ्तार किया था. सबूतों के अभाव में यूसुफ के खिलाफ चार्जशीट फाइल नहीं की गई. इसलिए यूसुफ को जमानत दे दी गई.

NIA की सफाई

कांग्रेस की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद एनआईए ने अपनी सफाई में कहा, ''कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है कि स्पेशल एनआईए कोर्ट (नई दिल्ली) ने पुलवामा हमले के आरोपी यूसुफ चोपन को जमानत दे दी है. यह साफ किया जाता है कि यूसुफ चोपन कभी भी पुलवामा केस में आरोपी नहीं था.''

PSA के तहत भेजा गया जेल

एनआईए कोर्ट ने 12 फरवरी 2020 को यूसुफ चोपन को जमानत दी थी. हालांकि, पुलवामा के डीएम के आदेश पर पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत यूसुफ को कोट भगवाल जेल में भेज दिया गया है.

कांग्रेस ने उठाए थे सवाल

जमानत की खबरों के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यूसुफ चोपन को पुलवामा आतंकी हमले का दोषी बताते हुए कहा कि पुलवामा हमले के दोषी को जमानत मिल गई है, क्योंकि नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने न तो सबूत इकट्ठे किए और न ही आरोपपत्र दायर किया.

पवन खेड़ा ने बोला था हमला

वहीं कांग्रेस नेता पवन खेरा ने गुरुवार को इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को लताड़ लगाई और पुलवामा हमले के आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने में अपनी "विफलता" पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के कामकाज पर निराशा व्यक्त की थी.

14 फरवरी 2019 को हुआ था पुलवामा हमला

ध्यान रहे कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के पास सीआरपीएफ की 76 वीं बटालियन की एक बस से जैश-ए- मोहम्मद के आतंकियों ने विस्फोटक भरी गाड़ी टकरा दी थी जिसके चलते लगभग 42 जवान और अधिकारी मारे गए थे.

जम्मू-कश्मीर: NIA ने लश्कर के दो आंतकियों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा
बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget