एक्सप्लोरर

NIA का बड़ा एक्शन, 5 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी, जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

NIA Raid: देश की जांच एजेंसी NIA ने शनिवार को देश भर के पांच राज्यों में छापेमारी अभियान चलाया, इस दौरान एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. वहीं कई को हिरासत में लिया है.

NIA Raid: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने  देश के पांच राज्यों में शनिवार सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान एनआईए ने जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है. एनआईए के मुताबिक संदिग्ध आतंकी के पास से कई संदिग्ध समान भी बरामद हुए हैं. गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी का नाम शेख सुल्तान सलाहुद्दीन अयूबी है. जैश के इस आतंकी को रविवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा.

एनआईए के मुताबिक, शनिवार को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान कई टीम ने डॉक्यूमेंट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पंफलेट और मैगजीन बरामद की है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद में रिक्रूटमेंट का काम संभाल रहा था. यह नए लड़ाकों की भर्ती करता था. इसके लिए वह नौजवान युवकों का ब्रेनवाश करता था. गिरफ्तार आतंकी कई राज्यों में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था. 

26 जगहों पर NIA ने की छापेमारी
दरअसल, एनआईए ने शनिवार को देश के पांच राज्यों में एक साथ छापेमारी की. यह छापेमारी कई राज्यों के कई इलाकों में की गई. एनआईए के मुताबिक, टीम ने शनिवार को असम, औरंगाबाद, जालना मालेगांव, मेरठ, सहारनपुर, दिल्ली, बारामूला, पुलवामा और जम्मू कश्मीर के रामबन में छापेमारी की. बताया जा रहा है कि एनआईए ने राजधानी दिल्ली समेत देश के कुल 26 स्थानों पर छापेमारी की है. शेख सुल्तान सलाहुद्दीन अयूबी को गिरफ्तार करने के साथ कई अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. 

मेरठ और सहारनपुर से दो युवक हिरासत में
एनआईए के मुताबिक, जैश ए मोहम्मद से जुड़े ये लोग युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का काम करते थे, इसके लिए भर्ती अभियान चलाते थे. NIA की एक टीम ने राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद में एक मदरसे में भी छापेमारी की, जहां से असद नाम के संदिग्ध को हिरासत में लिया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में एटीएस और एनआईए की टीम ने संयुक्त छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान सहारनपुर और मेरठ से जैश से जुड़े दो युवकों को उठाया है. 

यह भी पढ़ेंः Poll Of Polls Results: जम्‍मू-कश्‍मीर और हरियाणा में बीजेपी-कांग्रेस दोनों का बज रहा डंका, पढ़ें सारे एग्जिट पोल्‍स के रिजल्‍ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget