एक्सप्लोरर

ISIS का प्रचार और भर्ती करने के आरोप में दो चचेरी बहनें गिरफ्तार, NIA ने केरल से पकड़ा

एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक शिफा उर्फ आयशा भी आईएसआईएस में शामिल होने के बाद आईएसआईएस के कब्जे वाले इलाके में हिजरा नाम की ट्रेनिंग करने जाना चाहती थी.

नई दिल्ली: आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का प्रचार करने और भर्ती करने के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने दो चचेरी बहनों को केरल के कन्नूर से गिरफ्तार किया है. एनआईए ने यह मुकदमा 17 अगस्त 2021 को एजेंसी द्वारा लिए गए संज्ञान के आधार पर दर्ज किया था. इस मामले में गिरफ्तार एक युवती आईएसआईएस में शामिल होने के लिए तेहरान तक जा चुकी है. जबकि दूसरी युवती ने आईएसआईएस की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए फंड दिया था.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों के नाम मिझा सिद्दीक और शिफा हैरिस उर्फ आयशा है. अधिकारी के मुताबिक एनआईए के संज्ञान में आया था कि कुछ लोग केरल में सोशल मीडिया पर आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का प्रचार कर रहे हैं और साथ ही लोगों को गुमराह कर भर्तियां करने में भी जुटे हुए हैं. एनआईए ने इस मामले में मोहम्मद आमीन उर्फ अबू याहया की बाबत जांच शुरू की जिस पर आरोप था कि वह अपने सहयोगियों के साथ टेलीग्राम इंस्टाग्राम आदि सोशल वेबसाइट ओपन मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईएसआईएस की जिहादी विचारधारा को फैला रहा है.

एनआईए के मुताबिक इसी जांच के दौरान मिझा सिद्दीक नामक युवती के बारे में पता चला जो आईएसआईएस से संपर्क में थी. जांच के दौरान पता चला कि मिझा सिद्दीक अपने सहयोगियों के साथ आईएसआईएस में भर्ती होने के लिए तेहरान गई थी और वे सीरिया जाकर आईएसआईएस को ज्वाइन करना चाहती थीं. मोहम्मद अमीन के कहने पर मिझा ने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर एक पेज बनाया. जिस पर आईएसआईएस की जिहादी विचारधारा को लेकर युवा मुस्लिमों को गुमराह कर भर्ती करने का षडयंत्र रचा गया. दिलचस्प यह है कि इसके तहत उसने अपनी चचेरी बहन शिफा हैरिश उर्फ आयशा को भी जिहादी विचारधारा से प्रेरित कर दिया और आईएसआईएस में भर्ती करा दिया.

एनआईए के आला अधिकारी के मुताबिक शिफा उर्फ आयशा भी आईएसआईएस में शामिल होने के बाद आईएसआईएस के कब्जे वाले इलाके में हिजरा नाम की ट्रेनिंग करने जाना चाहती थी. यह भी आरोप है कि उसने अन्य आरोपियों के कहने पर मोहम्मद वकार लोन और विल्सन कश्मीरी को फंड ट्रांसफर किए. आरोप है कि यह फंड आईएसआईएस गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया. इन दोनों बहनों की गिरफ्तारी के बाद एनआईए की पूछताछ इन से जारी है और आने वाले समय में इस मामले में अन्य लोगों की भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. मामले की जांच जारी है.

Explained: क्या संप्रदाय/पंथ के हिसाब से भारत और अफगानिस्तान के मुसलमानों में बड़ा फर्क है?

काबुल की बजाय अब दोहा में होगी हामिद करजई और तालिबान के बीच बातचीत, मिलीजुली सरकार के लिए कोशिश करेंगे पूर्व राष्ट्रपति 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget