एक्सप्लोरर

देश में पहली बार समुद्र के नीचे अंडरग्राउंड सुरंग में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, NHSRCL में मंगवाए टेंडर

Bullet Train: सुरंग का निर्माण महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा में अंडर ग्राउंड स्टेशन के बीच किया जाएगा.

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project: नेशनल हाई स्पीड रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (Mumbai-Ahmedabad High Speed ​​Rail Corridor) के लिए 21 किलोमीटर लंबी सुरंग के निर्माण के लिए टेंडर (Tender) जारी किए हैं. सुरंग का सात किलोमीटर हिस्सा समुद्र के नीचे से होकर गुजरेगा. यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इसके निर्माण को लेकर सरकार ने नई योजना के तहत अब एक बार फिर से इसके लिए टेंडर जारी किए हैं. 

सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार बदलने के बाद कॉरिडोर पर काम तेज हो गया है. पहले मांगे गए टेंडर वापस ले लिए गए थे. इन्हें फिर से नवीनीकृत किया जा रहा है. सुरंग का निर्माण महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा में अंडर ग्राउंड स्टेशन के बीच किया जाएगा.

देश की ऐसी पहली सुरंग होगी

टेंडर से जुड़े डॉक्यूमेंट के अनुसार टनल बोरिंग मशीन (TBM) और ‘न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड’ (NTM) का उपयोग करके सुरंग का निर्माण किया जाएगा. समुद्र के नीचे सात किलोमीटर लंबी सुरंग देश में समुद्र के नीचे बनने वाली पहली सुरंग होगी.

25 से 65 मीटर गहरी होगी सुरंग

एनएचएसआरसीएल के अनुसार, सुरंग ‘सिंगल-ट्यूब ट्विन-ट्रैक’ वाली होगी जिसका व्यास 13.1 मीटर होगा. खंड पर सुरंग स्थान से सटे 37 स्थानों पर 39 उपकरण कक्षों का निर्माण शामिल होगा. तीन टीबीएम का उपयोग लगभग 16 किलोमीटर सुरंग के हिस्से को बनाने के लिए किया जाएगा और शेष पांच किलोमीटर का निर्माण एनएटीएम के माध्यम से किया जाएगा. यह सुरंग जमीन के नीचे लगभग 25 से 65 मीटर गहरी होगी और सबसे गहरा निर्माण स्थल शिलफाटा के निकट पारसिक पहाड़ी से 114 मीटर नीचे होगा. 

गौरतलब है कि एनएचएसआरसीएल ने पिछले साल नवंबर में परियोजना के लिए अंडर ग्राउंड सुरंग निर्माण कार्यों के लिए टेंडर जारी किए थे, लेकिन इस साल अधिकारियों ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इसे रद्द कर दिया था. सूत्रों ने बताया कि पिछली सरकार में बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलैक्स समेत महाराष्ट्र में परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण बड़ा मुद्दा रहा है. 

इसे भी पढ़ेंः-

RSS प्रमुख मोहन भागवत को 'राष्ट्रपिता' कहने वाले मुस्लिम धर्मगुरु के बारे में जानिए सब कुछ

NIA की छापेमारी और PFI नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ बंद बुलाने पर केरल HC ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार को दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget