एक्सप्लोरर

'सीएम ममता की विफलता की वजह से हुई हिंसा', NHRC की टीम का बड़ा खुलासा, कहा- बंगाल में...

NHRC Fact-Finding Team: एनएचआरसी की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही ये भी कहा गया कि पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया.

CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में रामनवमी जूलूस के दौरान हुई हिंसा के मामले में एनएचआरसी की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने सोमवार (10 अप्रैल) को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर कई सवाल खड़े किए. इस टीम के चीफ रिटायर्ड जस्टिस एल नरसिम्हा रेड्डी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली में हुई हिंसा के पीछे सीएम ममता बनर्जी की विफलता जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने सारे नियमों का उल्लंघन किया.

उन्होंने मानवाधिकार के तहत पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि सीएम ममता की विफलता की वजह से राज्य में हिंसा हुई. बता दें कि बीते हफ्ते जब एनएचआरसी की टीम पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की जांच करने हुगली पहुंची थी तो बंगाल पुलिस ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया था.

हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरे करने से रोकने की कोशिश

पटना हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस नरसिम्हा रेड्डी (Narasimha Reddy) के नेतृत्व में बनी छह सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम को बंगाल पुलिस ने हिंसा प्रभावित हुगली (Hooghly) जिले का दौरा करने से रोक दिया था. इस मामले पर जस्टिस रेड्डी ने कहा था कि पुलिस कह रही है सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है, लेकिन यहां कुछ भी नहीं है. उनका कहना है कि सरकार डरी हुई है, क्योंकि उनका पर्दाफाश हो जाएगा. 

बीते हफ्ते पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली में रामनवमी जुलूस पर पत्थरबाजी और बम फेंकने जैसी घटनाओं की वजह से हिंसा भड़क गई थी. उपद्रवियों ने दुकानों से लेकर कई सार्वजनिक संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया था. इतना ही नहीं, रामनवमी हिंसा में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे. हिंसा के इन मामलों में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. फैक्ट फाइंडिंग टीम को रिसड़ा जाने से भी रोका गया था. 

ये भी पढ़ें:

Hooghly Voilence: हुगली में फिर बवाल! 4 ट्रेनों पर पथराव-बमबाजी, पुलिस की गाड़ी में आग, ब्लॉक रही रेलवे लाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget