एक्सप्लोरर

RRTS Trains: ‘नमो भारत’ के नाम से जानी जाएंगी RRTS ट्रेन

Namo Bharat Trains: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले सेक्शन का उद्घाटन करेंगे. आरआरटीएस ट्रेनों को 'नमो भारत' के नाम से जाना जाएगा.

Regional Rapid Transit System: रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) की ट्रेनों को 'नमो भारत' के नाम से जाना जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (20 अक्टूबर) को इनका उद्घाटन करेंगे. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. 

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड को उद्घाटन के एक दिन बाद यानी 21 अक्टूबर को यात्रियों के लिए खोला जाएगा. साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच इस सेक्शन में पांच स्टेशन हैं, जिनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो शामिल हैं. दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए मेरठ तक फैले इस कॉरिडोर की आधारशिला पीएम मोदी ने 8 मार्च 2019 को रखी थी.

इतनी स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार (18 अक्टूबर) को एक बयान में कहा था कि पीएम मोदी के विजन के अनुरूप नए वर्ल्ड क्लास ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के जरिये देश में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को ट्रांसफॉर्म करने के लिए आरआरटीएस परियोजना विकसित की जा रही है. आरआरटीएस सेमी-हाई-स्पीड और हाई फ्रीक्वेंसी कम्यूटर ट्रांजिट सिस्टम है, जिसमें ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से दौड़ सकेगी.

कितनी देर में उपलब्ध होगी ट्रेन?

पीएमओ के बयान के मुताबिक, आरआरटीएस एक परिवर्तनकारी क्षेत्रीय विकास पहल है, जिसे इस रूप में डिजाइन किया गया है कि इंटरसिटी आवागमन के लिए हर 15 मिनट में हाई-स्पीड ट्रेनें उपलब्ध हों और जरूरत पड़ने फ्रीक्वेंसी पांच मिनट की जा सकती है.

बयान में कहा गया था कि एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में कुल आठ आरआरटीएस कॉरिडोर को विकसित किया जाएगा, जिनमें तीन कॉरिडोर को फेज 1 में अमल में लाने को प्राथमिकता दी गई है. इनमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ, दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर शामिल हैं.

दिल्ली से मेरठ पहुंचने में लगेगा कितना समय?

पीएमओ के बयान के मुताबिक, दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से विकसित किया जा रहा है. इसके जरिये दिल्ली से मेरठ एक घंटे से भी कम समय में पहुंचा जा सकेगा.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर की बात, कहा 'मानवीय सहायता जारी रखेंगे', संबंधों पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget