एक्सप्लोरर

संसद के नए भवन का इस दिन होगा शिलान्यास समारोह, पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नए भवन के लिए गुरुवार को आधारशिला रखेंगे. पीएमओ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

नई दिल्ली:नए संसद भवन के निर्माण के लिए 10 दिसंबर को शिलान्यास समारोह होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे. पीएमओ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में करीब 20,000 करोड़ रुपया खर्च होना है.

बता दें कि सोमवार को नए संसद भवन और सरकारी इमारतों वाले सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में किसी निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी थी. हालांकि नए संसद भवन के शिलान्यास की अनुमति दे दी.

पीएमओ के मुताबिक, संसद का नया भवन 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर नये भारत की जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप होगा. पीएमओं के अनुसार लोकसभा का आकार वर्तमान लोकसभा से तीन गुना बड़ा होगा और राज्यसभा भी वर्तमान उच्च सदन से बड़ी होगी.

उसके मुताबिक नये भवन की आंतरिक साज सज्जा भारतीय संस्कृति के साथ क्षेत्रीय कला, शिल्प और स्थापत्यकला का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करेगी.

नये संसद भवन के शिलान्यास समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह और कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित रहेंगे. इनके अलावा 200 गणमान्य लोग, सांसद, राजदूत और उच्चायुक्त भी इस समारोह में शिरकत करेंगे.

संसद का मौजूदा भवन ब्रिटिशकालीन है जो एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर द्वारा डिजाइन किया गया था. दोनों ने ही नयी दिल्ली क्षेत्र की योजना और निर्माण की जिम्मेदारी निभाई् थी.

वर्तमान संसद भवन की आधारशिला 12 फरवरी, 1921 को रखी गई थी और इसके निर्माण में छह वर्ष का समय लगा था तथा उस वक्त 83 लाख रुपये की लागत आई थी. इस भवन का उद्घाटन 18 जनवरी, 1927 को तत्कालीन गवर्नर-जनरल लॉर्ड इरविन ने किया था.

सितंबर महीने में 861.90 करोड़ रुपये की लागत से नए संसद भवन के निर्माण का ठेका टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को मिला था. यह नया भवन ‘सेंट्रल विस्टा’ परियोजना के तहत है और इसे वर्तमान संसद भवन के नजदीक बनाया जाएगा.

विपक्ष का विरोध सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत नये संसद भवन के प्रस्तावित निर्माण पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है. राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 संकट के बीच नरेंद्र मोदी सरकार के पास इस परियोजना के लिए तो खूब पैसा है, लेकिन गरीबों के खातों में न्यूनतम आय पहुंचाने को लेकर कांग्रेस की मांग पर वह कथित रूप से धन की तंगी की बात करती है.

सिंह ने कहा, "मैं नया संसद भवन बनाने की परियोजना का औचित्य समझ नहीं पा रहा हूं. हम इस परियोजना का पूरी तरह विरोध करते हैं."

Coronavirus Vaccine अमेरिकी नियामकों ने कहा- फाइजर की कोरोना वैक्सीन सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
बंगालः शुभेंदु सरकार ने UCC ड्राफ्ट बिल पर लिया बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कमेटी गठन को दी मंजूरी
बंगाल सरकार ने UCC बिल पर लिया बड़ा फैसला, SC के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में कमेटी गठन को मंजूरी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर BJP की बड़ी बैठक, नए संगठन को लेकर हुई चर्चा, नितिन नवीन की टीम पर क्या हुई बात?
अमित शाह के आवास पर BJP बड़ी बैठक, नए संगठन को लेकर चर्चा, नितिन नवीन की टीम पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget