एक्सप्लोरर

New Parliament Video:अंदर से कैसा दिखता है नया संसद भवन? आया पहला वीडियो, पीएम मोदी ने लोगों से की खास अपील

New Parliament Building Video: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष में घमासान जारी है. इसी बीच नई संसद का वीडियो सामने आया है.

New Parliament Building Video: नए संसद भवन का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में संसद के अंदर के लुक को भी देखा जा सकता है. वीडियो में अशोक स्तंभ से लेकर सांसदों के बैठने वाला कक्ष दिख रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वीडियो को शेयर किया है.

पीएम मोदी ने वीडियो के साथ लिखा, ''नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा. वीडियो इस प्रतिष्ठित इमारत की झलक पेश करता है. मेरा अनुरोध है कि इस वीडियो को अपने वॉयस-ओवर (अपनी आवाज देना) के साथ साझा करें, जो आपके विचारों को व्यक्त करता हो. मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट भी करूंगा. #MyParliamentMyPride का इस्तेमाल करना न भूलें.''

दरअसल ये वीडियो ऐसे समय सामने आया जब नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमले करते हुए कह रहा है कि इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए. विपक्षी पार्टियां आरोप लगा रही है कि ऐसा ना करके सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही है. 

विपक्षी दलों का क्या कहना है?
कांग्रेस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, सीएम एमके स्टालिन की डीएमके, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी,राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कांफ्रेंस, केरल कांग्रेस (मणि), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, विदुथलाई चिरुथिगल काट्ची (वीसीके), मारुमलार्ची द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (एमडीएमके) और राष्ट्रीय लोकदल सहित 19 दलों ने सामूहिक बहिष्कार की घोषणा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सरकार ने अपमान किया है. इसके बाद तेलंगाना के सीएम केसीआर की भारत राष्ट्र समिति (BRS) और सासंद असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने भी कहा कि वो उद्घाटन कार्य़क्रम में नहीं जाएगी. 

विपक्षी दलों में से कार्यक्रम में कौन शामिल होगा?
संसद के उद्घाटन कार्यक्रम में विपक्षी दलों में से जेडीएस, एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP), ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD), शिरोमणि अकाली दल, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP), आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी((YSRCP) और लोक जनशक्ति पार्टी (पासवान)  शामिल होंगे. 

सरकार ने क्या कहा?
विपक्षी दलों के बहिष्कार पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा कि हर मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. हमने सबको निमंत्रण भेजा है. अब उनके विवेक पर है कि वो आते हैं कि नहीं. सब अपनी सोच के अनुसार फैसला लेते हैं. 

ये भी पढ़ें- New Parliament Building: नई संसद के सियासी दंगल में उतरे डीके शिवकुमार, कुमारस्वामी के आरोपों पर बोले- उन्हें याद रखना चाहिए कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget