एक्सप्लोरर

New Parliament Inauguration: नए संसद भवन को लेकर मायावती ने साफ किया रुख तो कांग्रेस भड़की, कहा- 'फोन पहुंच गया'

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्षी दलों के बॉयकाट को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के गलत बताने पर कांग्रेस ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि वह बीजेपी का बचाव कर रही हैं.

Congress On Mayawati: पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नए संसद भवन को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने उन पर गुरुवार (25 मई) को निशाना साधा. कांग्रेस ने कहा कि इससे साफ हो गया है कि बीजेपी और बहुजन समाज पार्टी साथ में आने वाली है. 

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि लगता है कि बहनजी (मायावती) के पास फोन पहुंच गया है. बीएसपी सुप्रीमो मायावती मोदी सरकार के बचाव में मैदान में आ गईं हैं. यूपी में गठबंधन की तस्वीर थोड़ी और साफ़ हुई. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ''द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ चुनाव लड़ना दूसरी बात है. एक बार जब वो राष्ट्रपति बन गईं तो उनका सम्मान हम सबकी जिम्मेदारी है. हम सरकार को राजधर्म की याद दिला रहे हैं.''

दरअसल बीएसपी चीफ मायावती ने उद्घाटन समारोह के विपक्षी दलों के बॉयकाट पर कहा है कि प्रेसिडेंट मुर्मू का इतना सम्मान करते थे तो उनके खिलाफ उम्मीदवार क्यों खड़ा किया था? उन्होंने साथ ही नए संसद भवन का पीएम मोदी के उद्घाटन किए जाने को लेकर स्वागत किया. 

मायावती ने क्या कहा?
मायावती ने तीन ट्वीट करते हुए कहा कि बीएसपी लोगों के हित में हमेशा खड़ी रही है. उन्होंने ट्वीट किया कि केंद्र में पहले चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार रही हो या अब वर्तमान में बीजेपी की. बीएसपी ने देश और जनहित निहित मुद्दों पर हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनका समर्थन किया है. अब 28 मई को संसद के नए भवन के उद्घाटन को भी पार्टी इसी संदर्भ में देखते हुए इसका स्वागत करती है. 

मायावती ने कहा, ''राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नए संसद भवन का उद्घाटन नहीं कराए जाने को लेकर बहिष्कार अनुचित है. सरकार ने इसको बनाया है इसलिए उसके उद्घाटन का उसे हक है. इसको आदिवासी महिला सम्मान से जोड़ना भी अनुचित. यह उन्हें निर्विरोध न चुनकर उनके विरुद्ध उम्मीदवार खड़ा करते वक्त सोचना चाहिए था.'' 

उन्होंने आगे कहा कि देश को समर्पित होने वाले कार्यक्रम अर्थात नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण मुझे प्राप्त हुआ है, जिसके लिए आभार और मेरी शुभकामनाएं. किन्तु पार्टी की लगातार जारी समीक्षा बैठकों सबंधी अपनी पूर्व निर्धारित व्यस्तता के कारण मैं उस समारोह में शामिल नहीं हो पाऊंगी. 

मामला क्या है?
कांग्रेस, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी, सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) और जनता दल (यूनाइटेड) सहित 20 विपक्षी दलों ने उद्घाटन कार्यक्रम के बहिष्कार घोषणा की है. इन दलों ने मांग की है कि उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बजाए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- New Parliament Building: नई संसद के उद्घाटन समारोह से बायकॉट पर पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, ऑस्ट्रेलियाई नेताओं का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
'भारत में राजनीतिक स्थिरता है', वर्ल्ड लीडर्स फोरम में बोले PM नरेंद्र मोदी
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget