एक्सप्लोरर

नेपाल के नए नक्शे को उच्च सदन ने दी मंजूरी, भारत के कुछ इलाकों को नेपाली भूभाग बताया

नेपाल के उच्च सदन यानी राष्ट्रीय सभा से देश के नए नक्शे को मंजूरी मिल गई.इसमें भारत के कुछ इलाकों को नेपाली भूभाग का हिस्सा बताया गया है.

नई दिल्ली: नेपाल के उच्च सदन यानी राष्ट्रीय सभा ने भी देश के नए नक्शे को मंजूरी दे दी है जिसमें भारत के कुछ इलाकों को नेपाली भूभाग का हिस्सा बताया गया है. नेपाल की राष्ट्रीय सभा ने आज लगभग पूर्ण बहुमत के साथ इस प्रस्ताव को पारित किया. अब राष्ट्रपति की मुहर के साथ नए नक्शे को नेपाल के राष्ट्र चिह्न में जगह दे दी जाएगी.

भारत से बातचीत के प्रस्ताव को नजरअंदाज और अनसुना कर सत्तारूढ़ केपी शर्मा ओली सरकार ने इस बाबत प्रस्ताव को पहले प्रतिनिधि सभा और फिर राष्ट्रीय सभा में पारित करवाया. राष्ट्रीय सभा के मतदान में इस प्रस्ताव के पक्ष में 57 मत हासिल हुए. नए नक्शे में नेपाल ने कालापानी, लिंप्याधुरा और लिपुलेख को अपना हिस्सा बताया है जबकि भारत नए नेपाली नक्शे को खारिज कर चुका है. उसका कहना है कि नेपाल सरकार के दावों में न तो ऐतिहासिक साक्ष्य हैं और न ही उनका कोई तथ्यात्मक आधार.

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक नेपाल की ओली सरकार अपने राजनीतिक औजार की तरह इस नक्शे का इस्तेमाल कर रही है. लंबित सीमा विवाद को सुलझाने के लिए भारत की तरफ से दिए गए बातचीत के प्रस्ताव की अनदेखी कर संविधान संशोधन के पीछे राजनीतिक फायदे की मंशा बताई जा रही है. हालांकि भारत अब भी अपने करीबी पड़ोसी नेपाल के साथ सहयोग और संवाद के लिए तैयार है. बशर्ते इसके लिए सही माहौल बनाया जाए. महत्वपूर्ण है कि भारत और नेपाल के बीच कालापानी और नरसाही सुस्ता का सीमा विवाद सुलझाने के लिए बातचीत बीते दो दशकों से चल रही है.

इस कड़ी में 1997-98 और फिर 2014 में तंत्र भी बनाए गए थे. लेकिन नेपाल ने इनका रास्ता अपनाने की बजाए मामलो को अपनी संसद में प्रस्ताव की शक्ल में पहुंचा दिया. नेपाल जिन इलाकों को अपना बता रहा है वो 1816 में हुई सुगौली संधि के मुताबिक ही भारत के पास हैं. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और नेपाल राजघराने के बीच हुई संधि में काली नदी के पश्चिम के इलाके भारत और पूर्व में स्थित क्षेत्र नेपाल के लिए तय किया गया था. साथ ही काली नदी के उद्गम का इलाका भी 1817 में गवर्नर जनरल ऑफ इंडिया के आदेश से तय हो गया था. जिसे नेपाल भी अब तक मानता रहा है.

सुरक्षा परिषद में भारी बहुमत से भारत की एंट्री, जानिए- दुनिया के सबसे ताकतवर मंच पर कैसे दिखेगा दम

मध्य प्रदेशः राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, BSP-SP और निर्दलीय विधायक पहुंचे BJP दफ्तर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget