एक्सप्लोरर

दिल्ली में आज निजामुद्दीन दरगाह खोलने की तैयारी, कोरोना नियमों का करना होगा पालन

आज से निजामुद्दीन दरगाह को श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा है. जियारत करनेवालों को सरकारी गाइडलाइन्स का पालन करना होगा.

नई दिल्ली: कोरोना नियमों के बीच आज से निजामुद्दीन दरगाह खुलने जा रही है. संक्रमण से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए दरगाह में खास तैयारी की गई है. सोशल ़डिस्टेंसिंग के लिए लाल निशान लगाए गए हैं. सेनिटाइजेशन मशीन की व्यवस्था की गई है. दरगाह में सरकारी गाइडलाइन्स के मुताबिक ही इंतजाम किए गए हैं.

आज से खोली जा रही निजामुद्दीन दरगाह

आज से एक बार फिर निजामुद्दीन औलिया की दरगाह को श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा है. कोरोना वायरस महामारी के चलते दरगाह को बंद कर दिया गया था. दरअसल, कमेटी ने पहले भी दरगाह खोलने का फैसला लिया था. लेकिन उस वक्त फैसले को वापस ले लिया गया. अब श्रद्धालु एक बार फिर निजामुद्दीन दरगाह की जियारत कर सकेंगे. दरगाह की जियारत करनेवालों को सरकारी गाइडलाइन्स का पालन करना होगा.

10 से कम और 65 साल से ज्यादा उम्र के श्रद्धालुओं को दरगाह में दाखिले की इजाजत नहीं मिलेगी. दरगाह आने वाले हर शख्स को मास्क लगाना जरूरी होगा. मास्क नहीं लगानेवालों को दरगाह में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा. दरगाह के इंचार्ज सईद अदीब निजामी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह सेनेटाइजर मशीन लगाई गई है. मुख्य दरवाजे पर थर्मल स्क्रीनिंग से शरीर का तापमान मापा जाएगा.

करना होगा कोरोना नियमों का पालन

तापमान सही होने पर ही अंदर जाने की अनुमति होगी. साथ ही श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर दरगाह की जियारत करना होगा. दरगाह में लगे कैमरे नियमों का उल्लंघन करनेवालों का पता देंगे. श्रद्धालु दरगाह में अंदर नहीं रुक सकेंगे. मजार को छूना और फूल चढ़ाने की भी मनाही होगी. दरगाह के अंदर वुजू करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. इसके अलावा अगले आदेश तक कव्वाली भी नहीं होगी.

SSR Case: रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची NCB की टीम, जारी हुआ समन-पूछताछ के लिए बुलाया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अब ईरान पहुंचे, ब्रिगेडियर जनरल आमिर हतामी से करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
फरीद जकारिया का मस्क पर तंज, बोले- 'भारतीयों को नसीहत देने का गलत वक्त चुना'
फरीद जकारिया का मस्क पर तंज, बोले- 'भारतीयों को नसीहत देने का गलत वक्त चुना'
'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
'महान मुख्यमंत्री ने...', कुमारस्वामी ने DK शिवकुमार पर लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget