एक्सप्लोरर

SSR Case: रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची NCB की टीम, जारी हुआ समन-पूछताछ के लिए बुलाया

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग कनेक्शन में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा एनसीबी की रिमांड पर है. इस बीच एनसीबी की टीम आज सुबह ही रिया के घर पहुंच गई है. एनसीबी ने रिया को समन दे दिया है. एनसीबी की टीम के साथ महिला पुलिस भी आईं थी..

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को एनडीपीएस कोर्ट ने नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो (एनसीबी) की रिमांड पर भेज दिया है. दोनों 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर रहेंगे. जबकि ड्रग डीलर कैजान इब्राहिम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. इस बीच एनसीबी की टीम आज सुबह रिया के घर पहुंची और रिया को समन जारी किया. हालांकि एनसीबी की टीम के साथ रिया नहीं गई हैं और माना जा रहा है कि वो पूछताछ के लिए खुद से जाएंगी.

एनसीबी की टीम के साथ मुंबई पुलिस के महिला पुलिसकर्मी भी थे. समन देने के दौरान एनसीबी ने उन्हें साथ चलने और बाद में अकेले आने का विकल्प दिया था. रिया ने अकेले आने का विकल्प चुना. रिया को समन देने के बाद एनसीबी की टीम रिया के घर से निकल गई. माना जा रहा है कि आज सुबह 11-12 बजे तक रिया को एनसीबी ऑफिस पहुंचना है.

एनसीबी का कहना है कि रिमांड के दौरान सैमुअल और शौविक से पूछताछ की जाएगी. इसके साथ ही एनसीबी पूछताछ के लिए रिया को भी आज पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया है. शौविक और सैमुअल गिरफ्तारी के बाद अब एनसीबी की तलवार रिया पर लटक रही है. रिया को आज सुबह 11  बजे रिया को पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस बुलाया गया है, ऐसी खबर है.

सुशांत को ड्रग्स देती थीं रिया

कल रात नारकोटिक्स के अधिकारियों ने बताया था ,कि समन इलेक्ट्रॉनिक मीडियम से भेजा जायेगा. बीती देर रात तक एनसीबी ऑफिस में एक बड़ी मीटिंग हुई, जिसमें रिया से पूछे जाने वाले सवाल तय किये जा रहे थे. दरअसल इस पूछताछ का मकसद ड्रग्स मामले की उस चेन को कनेक्ट करना है जिसमें ये साफ हो रहा है कि रिया सुशांत को ड्रग्स देती थी. शौविक और मिरांडा की गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ में ये सामने आया है कि रिया दोनों से ड्रग्स मंगवा रही थी.

रिया, शौविक और मिरांडा से क्रॉस वेरिफिकेशन

इसके अलावा एनसीबी के पास व्हाट्सएप चैट की वो लिस्ट भी है जिसमें रिया ड्रग्स की बात कर रही है. शनिवार को एनसीबी ने रिया के भाई शौविक और मिरांडा को कोर्ट में पेश किया और दोनों की 7 दिन की रिमांड की मांग की. रिमांड की मांग थी कि दोनों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करनी है. दरअसल, हिरासत में लेने के बाद दोनों ने जो बयान दिये थे अब एनसीबी की टीम उनके बयानों का क्रॉस वेरिफिकेशन करेगी. जिससे ये साफ होगा कि कौन सच कह रहा है और कौन झूठ बोल रहा है.

शौविक के 4-5 ड्रग डीलर से कनेक्शन

एनसीबी को जांच में ये भी पता चला है कि शोविक 4-5 ड्रग डीलर के सम्पर्क में था. वो ड्रग डीलर कौन है पूछताछ करके एनसीबी उनका भी पता लगाएगी. ड्रग्स कनेक्शन में अब तक 7 की गिरफ्तारी हो चुकी है. 7 गिरफ्तार लोगों में कर्ण अरोड़ा, अब्बास लखानी, जैद विलात्रा, बारिस परिहार, केजान इब्राहिम, शौविक चक्रवर्ती और सैमुएल मिरांडा हैं. जैद, बासित, शोविक और मिरांडा 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर हैं. तो वहीं कर्ण और अब्बास को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. शनिवार को ही केजान इब्राहिम को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जिसे बाद में 10 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई.

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' के एक साल पूरे, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा ने खास अंदाज में किया याद

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: अजय देवगन की 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, दोपहर 3 बजे तक 91 करोड़ के हो गई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, दोपहर 3 बजे तक 91 करोड़ के हुई पार
वामिका गब्बी का 'फैन-गर्ल मोमेंट' वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित संग शेयर किए खास पल
वामिका गब्बी का 'फैन-गर्ल मोमेंट' वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित संग शेयर किए खास पल
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की लिंकअप की खबरें पढ़ भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- बकवास बंद करो
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की लिंकअप की खबरें पढ़ भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- बकवास बंद करो

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget