एक्सप्लोरर

नेताजी की भतीजी चित्रा घोष का दिल का दौरा पड़ने से निधन, PM मोदी ने जताया शोक

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और जानी मानी शिक्षाविद चित्रा घोष का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और जानी मानी शिक्षाविद चित्रा घोष का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं. घोष के परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी.  घोष के भतीजे और भाजपा नेता चंद्र कुमार बोस ने कहा कि नेताजी के भाई शरत चंद्र बोस की छोटी बेटी का बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 10 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.  बोस ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘घोष ने अपना जीवन लोगों को पढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने में समर्पित कर दिया.’’

पीएम मोदी ने जताया शोक

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर घोष के निधन पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘प्रोफेसर चित्रा घोष ने शैक्षणिक और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनसे मुलाकात के वो क्षण याद आ गए जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों और अन्य कई मुद्दों पर हमने चर्चा की थी. उनके निधन से दुखी हूं.परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.’’

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी शोक जाहिर किया

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी ट्वीट कर चित्रा घोष के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, ‘घोष के निधन से एक युग का अंत हो गया है. दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि. महिलाओं की शिक्षा के लिए और दूसरों के बीच उत्थान के लिए उनके काम से राष्ट्र को प्रेरणा मिलती रहेगी.’

राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व प्रमुख रह चुकी थीं घोष

बता दें कि चित्रा घोष कोलकाता में लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व प्रमुख रह चुकी थीं. घोष का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार दोपहर को किया गया.

 

ये भी पढ़ें

नए साल पर केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दे सकती है सरकार, DA को लेकर अहम फैसला संभव

Coronavirus Vaccine: स्वास्थ्य मंत्री का एलान, आने वाले कुछ दिनों में देशवासियों को मिलेगी कोरोना वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget