एक्सप्लोरर

नेपाल अब यूएन और गूगल को भेजेगा विवादास्पद मानचित्र, भारतीय क्षेत्र पर फिर जताया हक

भारत और नेपाल के बीच जारी सीमा विवाद एक बार फिर गर्माता दिख रहा है. नेपाल ने अपने विवादित नक्शे को इस बार संयुक्त राष्ट्र और इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को भेजने की तैयारी कर ली है. 13 जून को, नेपाल संसद ने लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा क्षेत्र को अपने राजनीतिक मानचित्र में शामिल किया था.

नई दिल्लीः भारत-चीन के सीमा विवाद के बीच नेपाल और भारत की गहमागहमी एक बार बढ़ती दिख रही है. खबर मिल रही है कि नेपाल ने इस बार अपना विवादित नक्शा संयुक्त राष्ट्र और इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को भेजने की तैयारी कर ली है.

नेपाल में केपी शर्मा ओली की अगुवाई वाली सरकार ने अपनी संसद में विवादास्पद नए मानचित्र को पारित करने के बाद, नेपाल सरकार अब अपना मानचित्र अपडेट करने के लिए यूएन और गूगल को भेजने की योजना बना रही है. नेपाल के इस विवादित मानचित्र में भारतीय क्षेत्र के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा क्षेत्रों को इसके अंग के रूप में शामिल किया गया है.

13 जून को नेपाली संसद में पारित हुआ नक्शा

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, पड़ोसी देश में केपी शर्मा ओली की अगुवाई वाली सरकार अंग्रेजी में नक्शा प्रकाशित करने और इसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भेजने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर रही है. 13 जून को, नेपाल संसद ने अपने स्वयं के संविधान में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नए राजनीतिक मानचित्र को शामिल करने के लिए संशोधन पारित किया था.

मानचित्र की 25,000 प्रतियों हुई प्रकाशित 

नेपाली न्यूज पोर्टल My Republica के साथ नेपाल के भूमि प्रबंधन मंत्री पद्मा आर्यल ने बातचीत के दौरान कहा कि "हम जल्द ही कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में शामिल करने के लिए संशोधित नक्शा दे रहे हैं." रिपोर्टों के अनुसार, नेपाल ने पहले ही संशोधित राजनीतिक मानचित्र की 25,000 प्रतियों के रूप में प्रकाशित कर लिया है, जिन्हें स्थानीय इकाइयों, प्रांतीय और अन्य सभी सार्वजनिक कार्यालयों में वितरित किया जाएगा.

भारत-नेपाल सीमा विवाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 8 मई को उत्तराखंड के धारचूला से लिपुलेख पास को जोड़ने वाली 80 किलोमीटर लंबी रणनीतिक सड़क का उद्घाटन करने के बाद भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंध तनावपूर्ण हो गए. नेपाल ने सड़क के उद्घाटन के लिए तेजी से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि सड़क का कार्य नेपाली क्षेत्र में किया जा रहा है. भारत ने इस दावे को खारिज कर दिया कि सड़क पूरी तरह से उसके क्षेत्र में है.

इसे भी देखें

पी चिदंबरम ने कहा- महबूबा मुफ्ती की हिरासत को बढ़ाया जाना कानून का दुरुपयोग

बर्फ फैक्ट्री से गैस लीक होने के बाद मचा भगदड़, दम घुटने की वजह से सांस लेना हुआ मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget