एक्सप्लोरर

क्रैश होने वाले प्लेन की को-पायलट अंजू का लैंडिंग के बाद होने वाला था प्रमोशन, पति की भी हुई थी विमान हादसे में मौत

Nepal Aircraft Crash: नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की को-पायलट अंजू खतिवडा के पति की मौत भी विमान हादसे में ही हुई थी. वे भी हादसे के समय विमान के को-पायलट ही थे.

Nepal Plane Crash News: नेपाल के पोखरा में एयरपोर्ट पर उतरने के दौरान रविवार (15 जनवरी) को पांच भारतीयों समेत 72 लोगों को लेकर जा रहा एक नेपाली यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अब तक 68 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. नेपाली सेना के अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान आज के लिए रोक दिया गया है. कई और शवों को निकाला जाना बाकी है. इस बीच इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की को-पायलट अंजू खतिवडा (Anju Khativada) की कहानी ने सबकी आंखों को नम कर दिया है. 

विमान की को-पायलट (Co-Pilot) अंजू खतिवडा की बतौर को-पायलट यह आखिरी उड़ान थी. आज सकुशल लैंडिंग कराने के बाद वो कैप्टन बनने वाली थीं. कैप्टन बनने के लिए वो सीनियर पायलट और प्रशिक्षक कमल केसी के साथ उड़ान पर गई थीं. पायलट बनने के लिए कम से कम 100 आवर्स (घंटों) का फ्लाईंग अनुभव चाहिए. को-पायलट अंजू ने इससे पहले भी नेपाल के लगभग सभी विमानस्थलों में सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई थी. 

सफल लैंडिंग के बाद अंजू बन जाती कैप्टन

पोखरा के लिए उड़ान भरते समय कैप्टन केसी ने उन्हें मुख्य पायलट की सीट पर बैठाया था. आज सफल लैंडिंग के बाद अंजू को मुख्य पायलट का लाइसेंस मिलने वाला था, लेकिन दुर्भाग्य से महज 10 सेकेंड की दूरी पर ही उनके सपने और अरमान धुंए में मिल गए. यति एयरलाइंस के विमान की को-पायलट की कैप्टन बनने से 10 सेकेंड पहले जान चली गई. कैप्टन केसी का पायलट का अनुभव 35 साल का था. केसी पहले भी कई पायलटों को ट्रेनिंग दे चुके हैं और उनके ट्रेंड लोग आज सफल पायलट के रूप में जाने जाते हैं. 

पति की भी विमान हादसे में हुई थी मौत

एक और दुखद संयोग ये है कि को-पायलट अंजू के पति दीपक पोखरेल की भी विमान हादसे में जान गई थी और वो भी यति एयरलाइंस में ही थे. 16 वर्ष पहले उनके पति की मौत भी को-पायलट के रूप में ही हुई थी. 21 जून 2006 को यति एयरलाइंस के जिस विमान की दुर्घटना हुई थी उसके को-पायलट दीपक थे. नेपालगंज से सुर्खेत होते हुए जुम्ला जा रहा यति एयरलाइंस का 9N AEQ विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 6 यात्री और 4 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें- 

Plane Crash: कहीं रनवे से फिसल गया प्लेन तो कहीं हुई क्रैश लैंडिंग... ये हैं हाल में हुए पांच बड़े विमान हादसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget