एक्सप्लोरर

नेपाल में मंदिर-मंदिर घूमे नरेन्द्र मोदी, कहीं बजाया ढोल तो कहीं मंजीरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेपाल दौरे का आज आखिरी दिन है. इस दौरान मोदी ने भारत-नेपाल के सामरिक रिश्तों पर बातचीत के साथ-साथ वहां के कई मंदिरों का भी दौरा किया.

काठमांडू: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेपाल दौरे का आज आखिरी दिन है. इस दौरान मोदी ने भारत-नेपाल के सामरिक रिश्तों पर बातचीत के साथ-साथ वहां के कई मंदिरों का भी दौरा किया. मोदी ने नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर, जानकी मंदिर और मुक्तिनाथ मंदिर का दौरा किया. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी इसके जरिए हिंदू धर्म के दोनों समुदाय शैव और वैष्णवों को साधने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं नरेन्द्र मोदी के मंदिर जाने पर कई सवाल भी उठ रहे हैं. कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नेपाल में मंदिर जा कर कर्नाटक चुनाव पर प्रभाव डालने की कोशिश कर रहे हैं.

जानकी मंदिर- मंजीरा बजाया

मोदी ने अपनी यात्रा की शुरूआत ही माता सीता के जन्मस्थल जनकपुर से किया. यह पहला मौका था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत काठमांडू के बजाए जनकपुर से की. जनकपुर पहुंचकर मोदी जानकी मंदिर गए जहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''जनकपुर धाम आकर ऐसा नहीं लगा कि मैं किसी दूसरी जगह पर पहुंच गया हूं. सब कुछ अपने जैसा है, सब कोई अपने जैसा है. नेपाल आध्यात्म और दर्शन का केंद्र रहा है."

यहां पर मोदी षोडशोपचार पूजा में शामिल हुए और मंदिर में मंजीरा भी बजाया. षोडशोपचार पूजा विशेष अतिथि द्वारा किया जाता है. मोदी से पहले पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी, ज्ञानी जैल सिंह और प्रणब मुखर्जी ने भी नेपाल दौरे के समय षोडशोपचार पूजा किया था. पीएम मोदी करीब 45 मिनट मंदिर परिसर में रहे.

मुक्तिनाथ मंदिर - ढोल बजाया

इसके बाद मोदी ने अपने दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत मुक्तिनाथ मंदिर से की. वो वहां पहुंचकर पूजा अर्चना की और मौजूद लोगों से मुलाकात भी की. जानकी मंदिर की तरह मोदी ने यहां पर ढोल बजाया.

पशुपतिनाथ मंदिर- पूजा अर्चना की 

मोदी अपने नेपाल दौरे के आखिरी दिन आखिरी मंदिर दर्शन के तौर पर पशुपतिनाथ मंदिर गए. उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. यहां उन्होंने विशेष तौर पर भगवान शिव की पूजा की.

मोदी ऐसे वक्त पर नेपाल में मंदिर-मंदिर के दर्शन और पूजा अर्चना कर रहे हैं जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आज वोट डाले जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget