एक्सप्लोरर

NEET UG Results 2024: NEET यूजी का शहर और सेंटर के अनुसार रिजल्ट जारी, SC ने दिया था दोबारा नतीजे जारी करने का आदेश

NEET UG Results: नीट यूजी के रिजल्ट का ऐलान वैसे तो 4 जून को हो गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि नतीजों को शहर और सेंटर के हिसाब से जारी किया जाए.

NEET Results 2024: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार (20 जुलाई) को नीट यूजी के शहर और सेंटर के अनुसार रिजल्ट का ऐलान कर दिया है. एनटीए ने अपनी वेबसाइट पर नीट यूजी 2024 के रिजल्ट को पब्लिश किया है. नीट पेपर लीक पर हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ताओं की मांग के अनुसार नीट परीक्षा के रिजल्ट वेबसाइट पर जारी किए जाएं ,ताकि उम्मीदवारों को मिले अंकों पर पारदर्शिता लाई जा सके.

हालांकि, मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट नीट एग्जाम का रिजल्ट पिछले महीने 4 जून को ही जारी हो गया था. मगर रिजल्ट जारी होने के बाद पेपर लीक के आरोप लगने लगे और फिर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर कर दोबारा से एग्जाम करवाने की मांग की गई है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा एग्जाम करवाने से इनकार कर दिया और एनटीए को सेंटर और शहर के मुताबिक नतीजे जारी करने का निर्देश दिया, जिसके बाद आज इस फॉर्मेट में रिजल्ट प्रकाशित किए गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट में 22 जुलाई को होगी सुनवाई

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 5 मई को 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर हुआ. इस एग्जाम में 24 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया. हालांकि, पेपर लीक की घटनाओं के बाद परीक्षा को रद्द करने की मांग उठने लगी. वहीं, दोबारा परीक्षा होगी या नहीं होगी इसे लेकर अदालत की निगरानी में जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर 22 जुलाई को फिर से सुनवाई शुरू होगी. नीट यूजी के शहर और केंद्र वार रिजल्ट को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट में पिछली सुनवाई में क्या हुआ?

नीट-यूजी के परिणाम पांच जून को घोषित किए गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन्हें नए फॉर्मेट में रिलीज किया गया है. अदालत ने पेपर लीक सहित दोबारा एग्जाम कराने में कथित अनियमितताओं के संबंध में कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है.

शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि अभ्यर्थियों की पहचान उजागर नहीं करते हुए रिजल्ट घोषित किए जाएं. उसने कहा था कि वह यह पता लगाना चाहता है कि कथित विवादित केंद्रों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अन्य स्थानों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की तुलना में अधिक अंक तो नहीं मिले हैं. 

यह भी पढ़ें: नीट पेपर से 400 करोड़ रेवेन्यू? 'श्रीमान सॉलिसिटर, परीक्षा से कितना राजस्व आता है?', तुषार मेहता का जवाब सुन CJI चंद्रचूड़ भी हैरान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget