एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: 'मैं पहले भी पेपर लीक...', नीटकांड के मास्टरमाइंड अमित आनंद का खुलासा, बताया कैसे चलता था खेल, पढ़ें पूरा कबूलनामा

NEET Exam: नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड अमित आनंद ने कबूल किया है कि उसने एक पेपर के बदले 30-35 लाख रुपये लिए. पुलिस को उसके फ्लैट से क्वेश्चन पेपर और उत्तर की जली हुई कॉपी भी मिली है.

NEET Paper Leak Latest News:  एक तरफ नीट का रिजल्ट रद्द करने और दोबारा पेपर कराने की मांग को लेकर आंदोलन जोर पकड़ रहा है तो दूसरी तरफ पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड अमित आनंद ने कई बड़े खुलासे किए हैं. उसने कबूल किया है कि परीक्षा से एक दिन पहले पेपर लीक हुआ था.

अमित आनंद ने कबूल किया है कि मैं पहले भी पेपर लीक कराता रहा हूं. मैं किसी निजी काम से सिकंदर से मिलने के लिए गया था. उसी की निशानदेही पर मैं पकडा गया हूं. मेरे साथ नीतीश कुमार भी मिलने गया था. मैंने उससे कहा कि मैं प्रतियोगी परीक्षाएं लीक कराता हूं. इस पर सिकंदर ने कहा कि मेरे पास नीट एग्जाम के 3-4 अभ्यर्थी हैं. सिकंदर की बात सुनने के बाद उसने पेपर लीक कराया.

अमित आनंद ने बताया, कैसे किया पूरा खेल

  • कबूलनामे में अमित ने कहा है, "मैं किसी बिना दबाव या डर के अपना बयान दे रहा हूं. मेरी दोस्ती सिकंदर से हुई थी, जो दानापुर नगर निगम कार्यालय में जूनियर इंजीनियर है. मैं अपने एक निजी काम से उससे मिलने गया था.
  • सिकंदर से मुलाकात के दौरान मेरे साथ नीतीश कुमार भी था. बातचीत के सिलसिले में मैंने सिकंदर से कहा था कि मैं किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक कराकर अभ्यर्थियों को पास कराता हूं. सिकंदर ने इसपर मुझसे कहा कि मेरे पास 4-5 अभ्यर्थी हैं, जो नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पास करवा दीजिए."
  • अमित ने आगे बताया, "बच्चों को पास करने के बदले में मैंने बताया कि 30-32 लाख रुपये लगेंगे. इस पर सिकंदर तैयार हो गया और कहा कि वह 4 अभ्यार्थी की हमें देगा. इसी बीच नीट परीक्षा की तारीख आ गई.
  • सिकंदर ने पूछा लड़कों को कब लाना है. मैंने कहा की पांच मई को परीक्षा है. चार मई की रात को अभ्यर्थियों को लेकर आना. चार मई की रात में नीट परीक्षा का क्वेश्चन पेपर लीक करवाकर सभी अभ्यर्थियों को उत्तर के साथ पढ़ाया-रटवाया जा रहा था."

ये भी पढ़ें

जहरीली शराब से मातम! इस राज्य में 33 लोगों की मौत, 60 लोग अस्पताल में भर्ती, एक्शन में CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget