एक्सप्लोरर

MCD Election Results 2022: 'पीएम मोदी के आशीर्वाद की जरूरत', एमसीडी चुनाव में AAP की जीत के बाद बोले सीएम केजरीवाल

MCD Election Results 2022: एमसीडी चुनाव में सभी 250 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के नतीजों में बहुमत हासिल किया है.

MCD Election Result 2022: एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों का शुक्रिया अदा किया और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ केंद्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद मांगा. आप के राष्ट्रीय संयोजक ने बुधवार (7 दिसंबर) को भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए देश में सकारात्मक राजनीति की वकालत की.

दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित ‘आप’ के मुख्यालय में पार्टी की जीत के बाद केजरीवाल ने कहा, “हम सभी को दिल्ली की हालत सुधारनी है और मुझे बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी के सहयोग की आवश्यकता है. हमें ऐसा करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है, खासकर केंद्र और प्रधानमंत्री की मदद और आशीर्वाद की.”

बीजेपी का 15 साल का शासन खत्म

एमसीडी चुनाव में सभी 250 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक ‘आप’ ने 134 तो भाजपा ने 104 और कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की. चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे. ‘आप’ की इस जीत से एमसीडी में बीजेपी का 15 साल का शासन भी खत्म हो गया.

केजरीवाल ने कहा- ये जीत है बड़ी

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुनाव नतीजों पर पहली प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों का शुक्रिया करते हैं. ये बहुत बड़ी जीत है. दिल्ली के लोगों को बहुत-बहुत बधाई, आई लव यू टू (I Love You Too). हम लोगों ने रात दिन मेहनत करके स्कूल और अस्पतालों को ठीक किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों ने दिल्ली को साफ करने की जिम्मेदारी दी है. मैं दिल्ली की जनता का कर्ज कभी नहीं चुका पाऊंगा.

दिल्ली में आप कार्यालय पर जश्न का माहौल है. पार्टी मुख्यालय में जीत के जश्न में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: MCD Election Result 2022: जीत से गदगद AAP कार्यकर्ताओं ने लगाया नारा- भ्रष्‍टाचार का एक ही काल... केजरीवाल बोले- I Love You Too

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget