एक्सप्लोरर

जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बहन शर्मिला के बेटी अंजलि की शादी बेंगलुरु फैमिली फंक्शन में शादी करने से मना कर दिया है. उन्होंने एक लेटर में इसके पीछे की वजह बताई है.

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSRCP प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला की बेटी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. अंजलि रेड्डी की शादी 25 नवंबर को रघुराम रेड्डी से होने वाली है. शादी के कार्ड भी बांटना शुरू हो गए हैं. शर्मिला चाहती हैं कि उनकी बेटी की शादी बेंगलुरु के येलाहांका में स्थित फैमिली पैलेस में हो लेकर जगन मोहन रेड्डी ने इससे मना कर दिया है.

जगन मोहन रेड्डी ने शादी के लिए इस जगह को चुनने के फैसले पर आपत्ति जताई है. विवाद के तूल पकड़ने पर 24 अक्टूबर को उनके कार्यालय ने मीडिया के लिए एक पत्र जारी किया.

बहन को लिखा था लेटर
बताया जा रहा है कि ये लेटर जगन मोहन रेड्डी ने 9 अक्टूबर को शर्मिला को लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी आपत्तियां दर्ज की थीं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जगन रेड्डी ने पैलेस में एक ग्रैंड शादी के आयोजन से जुड़ी गंभीर सुरक्षा चिंताओं का जिक्र किया है क्योंकि वो वहां रहते हैं.

लेटर में क्या लिखा
लेटर में जगन रेड्डी अपनी बहन को डियर शर्मी कहकर संबोधित करते हुए लिखा, "पिछले सात सालों में जो कुछ भी हुआ है उसके बावजूद मैं दिल से चाहता हूं कि अंजलि को जीवन भर खुशियां और प्यार मिले." लेटर में आगे कहा गया है, "मुझे पता चला है कि मेरी चिंताओं को नजरअंदाज करते हुए, आप शादी का आयोजन मेरे बेंगलुरु वाले घर पर करना चाहती हैं. जिस जगह पर मैं रहता हूं वहां शादी कराने से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा होंगी और इस बारे में मैंने पहले भी कई लोगों के जरिए आपको बता दिया था."

जगन आगे कहते हैं कि शादी में बहुत सारे लोग आते हैं- जैसे सर्विस प्रोवाइडर, कैटरिंग स्टाफ, सजावट करने वाली टीमें, इवेंट मैनेजमेंट के लोग, वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर और मेहमान." उन्होंने लिखा है, "इतने सारे लोगों का आना-जाना होगा, जिनमें से ज्यादातर को हम जानते भी नहीं हैं. साथ ही, इस जगह और आसपास के इलाकों के वीडियो और तस्वीरें भी बाहर जाएंगी, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है."

जगन ने आगे लिखा, "यह फैसला लेना आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने अंजलि को बचपन से बड़ा होते देखा है और वो हमेशा उसके लिए सबसे अच्छा ही चाहते हैं." उन्होंने आगे कहा कि "सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े खतरों को अनदेखा नहीं किया जा सकता. अगर बात मेरी अपनी बेटियों - हर्षा या वर्षा की भी होती तो भी मैं यही करता.

हैदराबाद में शादी करने की सलाह दी

जगन ने बताया कि उन्हें अपनी बहन के इस फैसले से बहुत दुख हुआ है. उन्होंने अपनी बहन से इस पर फिर से विचार करने की अपील की है. उन्होंने शर्मिला को हैदराबाद के लोटस पॉन्ड स्थित अपनी प्रॉपर्टी देने का प्रस्ताव भी दिया है, अगर वह “राजा की शादी की तरह किसी कन्वेंशन सेंटर या डेस्टिनेशन वेडिंग वेन्यू का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं.'' राजा शर्मिला के बेटे हैं और उनकी शादी साल 2024 में जोधपुर में हुई थी.

बता दें सूत्रों के अनुसार यह प्रॉपर्टी लगभग 20 एकड़ में फैली हुई है और इसमें जगन रेड्डी और शर्मिला के लिए अलग-अलग रिहायशी बंगले हैं. ये दोनों भाई-बहन अक्सर यहां आते-जाते रहते हैं.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?

दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये  न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है. संपर्क करें- Mail Id- dikshac@abpnetwork.com, X-https://x.com/Diksha29chhabra

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget