एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की रणनीति तय, इस तारीख को हो सकता है उम्मीदवार का ऐलान

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर एनडीए पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग 17 अगस्त को होने की संभावना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा अधिकृत करेंगे.

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), नीत सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग 17 अगस्त को होने की संभावना है. यह मीटिंग शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय में हो सकती है. पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बी एल संतोष समेत अन्य सदस्य हैं.

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को अधिकृत किया है. माना ये जा रहा है कि इस दिन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर मुहर लग जाएगी. यहां नाम पर मुहर लगने के बाद एनडीए के सहयोगी दलों को भी उसके बारे में जानकारी दे दी जाएगी.

उपराष्ट्रपति पद के नामांकन की ये अंतिम तारीख

मुमकिन है कि 20 या 21 अगस्त को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नामांकन कर सकते हैं. इस पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है. यदि विपक्ष भी अपने उम्मीदवार की घोषणा करता है, जिसकी प्रबल संभावना है तो 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा. 

राजग को निर्वाचक मंडल में पूर्ण बहुमत हासिल है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं. मुकाबले की स्थिति में सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार की जीत तय है. जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा देने के कारण यह चुनाव कराना पड़ रहा है.

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

सूत्रों के मुताबिक, एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भी दिल्ली बुलाया गया है, ताकि वे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन में शामिल हो सकें. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार (14 अगस्त, 2025) को कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के एनडीए के उम्मीदवार को अंतिम रूप पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा देंगे.

ये भी पढ़ें:- GST दरों में बदलाव का मिलेगा 'दिवाली गिफ्ट', जानें कौन सी चीजें होंगी महंगी और क्या होगा सस्ता

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget