एक्सप्लोरर

पूरे महाराष्ट्र के दौरे पर निकलेंगे NCP प्रमुख शरद पवार, लोकसभा चुनाव में करीब 80 रैलियों को किया था संबोधित

मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पवार का दौरा महत्वपूर्ण है. अपने जिन करीबियों को लेकर शरद पवार ने 1999 में एनसीपी बनाई थी उनमें से करीब दर्जनभर नेता बीजेपी में शामिल हो गये हैं. कई विधायक, सांसद और पूर्व मंत्रियों ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से एन वक्त पहले उनका साथ छोड़ दिया है.

नुंबई: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज से पूरे राज्य का दौरा करने जा रहे हैं. यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब एनसीपी के कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. पवार अपनी यात्रा के पहले चरण में दस जिलों- सोलापुर, उस्मानाबाद, बीड, लातूर, हिंगोली, परभणी, जालना, औरंगाबाद, अहमदनगर और सतारा में जायेंगे. पवार आज सोलापुर और उस्मानाबाद में रहेंगे.

यात्रा की घोषणा ऐसे समय में की गई जबकि पार्टी के कई प्रमुख नेता सत्ताधारी बीजेपी और शिव सेना में जा चुके हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले शनिवार को बीजेपी के खेमे में शामिल हो गए. सतारा के सांसद भी अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए.एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के पूर्व अध्यक्ष भास्कर जाधव भी शुक्रवार को शिव सेना में शामिल हो गए थे.

पार्टी के एक नेता ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पवार का दौरा महत्वपूर्ण है. पार्टी के प्रति निष्ठावान बने हुए जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ उनके संवाद से उनका मनोबल बढ़ेगा. इससे पहले पवार ने बीते लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में करीब 80 रैलियों को संबोधित किया था.

एनसीपी को चार लोकसभा सीटों पर जीत मिली, इतनी ही सीटें उसे 2014 में भी मिली थीं. एनसीपी आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर लड़ रही है. इससे पहले 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में एनसीपी को राज्य की कुल 288 सीटों में 41 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

चुनावी 'घड़ी' में शरद पवार का साथ क्यों छोड़ रहे हैं उनके खासमखास?

गुजरात: PM मोदी के जन्मदिन पर सूरत में काटा जाएगा 7 हजार किलो का 700 फुट लंबा केक

नरेंद्र मोदी को मिला जन्मदिन का शानदार तोहफ़ा: 10 लाख रुपए लगी मां से आशीर्वाद लेने वाली तस्वीर की बोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget