एक्सप्लोरर

NCERT की किताबों से योगेंद्र यादव और सुहास पालशिकर का नाम हटाने वाला आवेदन खारिज, जानिए क्या कुछ कहा

NCERT Book: एनसीईआरटी की किताबों से मुख्य सलाहकार के रूप में योगेंद्र यादव और सुहास पालशिकर के नाम हटाने के मामले पर परिषद ने जवाब दे दिया है.

NCERT Text Book Modification: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की राजनीतिक विज्ञान की पाठ्य पुस्तकों में हुए बदलाव पर योगेंद्र यादव और सुहास पालशिकर ने परिषद को एक चिट्ठी लिखी थी कि मुख्य सलाहकार के रूप में उनके नामों को हटा दिया जाए. इस पर एनसीईआरटी ने कहा है कि नाम हटाने का सवाल ही उठता.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, योगेंद्र यादव और सुहास पालशिकर साल 2006-07 में प्रकाशित कक्षा 9 और 12 के लिए राजनीतिक विज्ञान की किताबों के मुख्य सलाहकार थे. बीते गुरुवार को इन दोनों ने एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी को चिट्ठी लिखी और कहा, “पाठ्य पुस्तकों को युक्ति संगत बनाने की कवायद में इन्हें विकृत कर दिया गया है और अकादमिक रूप से बेकार बना दिया गया है.”

क्या कहा एनसीईआरटी ने?

वहीं, परिषद ने शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि एनसीईआरटी ने 2005-08 के दौरान पाठ्यपुस्तक विकास समितियों (जिनमें से यादव और पलशिकर सदस्य थे) का गठन किया था और वे पाठ्यपुस्तकों के विकसित होने तक ही अस्तित्व में थीं. बयान में आगे कहा गया, “पाठ्यपुस्तक विकास समितियों के सभी सदस्यों ने लिखित हलफनामे के माध्यम से इस पर अपनी सहमति दी थी.”

इस पर योगेंद्र यादव और सुहास पालशिकर ने क्या कहा?

परिषद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, यादव और पलशिकर ने शनिवार को कहा कि पाठ्यपुस्तक के वर्तमान संस्करण में उनके नाम को जारी रखने से समर्थन की झूठी छाप पैदा होती है, और उन्हें इस आक्षेप से अलग होने का पूरा अधिकार है. दोनों ने एक बयान में कहा, “यदि वे पाठ को विकृत करने के लिए अपने कानूनी अधिकार का उपयोग कर सकते हैं तो हमें अपने नाम को उस पाठ्यपुस्तक से अलग करने के लिए अपने नैतिक और कानूनी अधिकार का प्रयोग करने में सक्षम होना चाहिए जिसका हम समर्थन नहीं करते हैं.”

उन्होंने कहा, 'हमसे इन बदलावों के बारे में कोई सम्पर्क नहीं किया गया. अगर एनसीईआरटी ने दूसरे विशेषज्ञों से काट छांट को लेकर कोई चर्चा नहीं की, तब हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम इससे पूरी तरह से असहमत हैं.'

इसमें कहा गया है, 'हमारा मानना है कि ऐसी एकतरफा काट छांट से पाठ्य पुस्तक की भावना का उल्लंघन होता है. अक्सर और श्रृंखलाबद्ध काट छांट का सत्ता को प्रसन्न करने के अलावा और कोई तर्क समझ में नहीं आता.'

एनसीईआरटी का जवाब

हालांकि, एनसीईआरटी ने कहा है कि किसी की सम्बद्धता को वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि स्कूली स्तर पर पाठ्यपुस्तकें किसी दिए गए विषय पर ज्ञान और समझ के आधार पर विकसित की जाती हैं और किसी भी स्तर पर व्यक्तिगत लेखन का दावा नहीं किया जाता है.

ये भी पढ़ें: क्लास 10 की पीरियोडिक टेबल से लेकर लोकतंत्र तक, NCERT ने इन चैप्टर्स को किया सिलेबस से आउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 कंपनियां, 120 समझौते और 12.5 बिलियन डॉलर का निवेश... भारत-जापान में होगी बड़ी डील? PM मोदी-तकाइची की अहम बैठक
150 कंपनियां, 120 समझौते और 12.5 बिलियन डॉलर का निवेश..., भारत-जापान में होगी बड़ी डील?
Petrol Diesel Price Cut: 'अब होगी असली बचत!' नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी, बोले- महंगाई में बड़ी राहत
'अब होगी असली बचत!' नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने जताई खुशी, बोले- महंगाई में बड़ी राहत
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत, बेंगलुरु में बड़ा हादसा
पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मौत, बेंगलुरु में बड़ा हादसा

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget