एक्सप्लोरर

Mumbai Drugs Case: आर्यन खान के साथ सेल्फी वाले शख्स की वायरल तस्वीर पर अब NCB ने कही ये बात

Mumbai Drugs Case: आर्यन खान के साथ इस शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस तस्वीर पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे. अब एनसीबी ने बयान जारी किया है.

Mumbai Drugs Case: क्रूज ड्रग्स पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन (Aryan Khan) खान का नाम सामने आने के बाद ये खबर आग की तरह फैल गई. कोर्ट ने आर्यन सहित तीन आरोपियों को एक दिन के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की हिरासत में भेज दिया. इस पूरे मामले में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. इसमें एक शख्स आर्यन खान के साथ सेल्फी लेता दिखाई दे रहा है. अब इस वायरल तस्वीर पर एनसीबी का बयान आया है. एनसीबी ने साफ किया कि आर्यन खान के साथ इस तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति एनसीबी का अधिकारी या कर्मचारी नहीं है.

माना जा रहा है कि ये तस्वीर आर्यन खान से पूछताछ से पहले कथित तौर पर एनसीबी की हिरासत में ली गई. हालांकि ये तस्वीर कैसे ली गई और ये शख्स कौन है, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है. लेकिन तस्वीर को वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगी. सोशल मीडिया पर लोग इसे एनसीबी का ही कर्माचारी मान रहे थे, ऐसी स्थिति में जांच एजेंसी ने स्थिति को स्पष्ट करने के लिए आधिकारिक बयान जारी किया.

कोर्ट ने तीनों आरोपियों को एनसीबी की हिरासत में भेजा

कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया है. एनसीबी ने दो दिन की हिरासत की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने एक दिन के लिए भेजा. एनसीबी के वकील अद्वैत सेठना ने जांच प्रारंभिक अवस्था में होने और मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वालों को पकड़ने के लिए और छापेमारी की कार्रवाई का हवाला देते हुए आरोपियों की दो दिन की हिरासत देने का अनुरोध किया.

आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को क्रूज शिप पर आयोजित कार्यक्रम के आयोजक ने आमंत्रित किया था. उन्होंने कहा, ‘‘ उनके मुवक्किल (आर्यन) के पास से अपराध में संलिप्तता का संकेत करने वाली कोई सामग्री नहीं मिली है. न तो उन्होंने प्रतिबंधित सामग्री रखी थी न सेवन किया था.’’

मानेशिंदे ने कहा कि वह सोमवार को आर्यन खान की जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है वे सभी जमानती हैं. मैं एक दिन की एनसीबी हिरासत को तैयार हूं ताकि हम नियमित अदालत के समक्ष जमानत की अर्जी दाखिल कर सके.’’

गौरतलब है कि आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीएस की धारा-27 (मादक पदार्थ का सेवन करने), 8सी (मादक पदार्थ का उत्पादन, रखने, खरीदने या बेचने) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आर्यन खान और सात अन्य को शनिवार देर रात एनसीबी द्वारा मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी के बाद हिरासत में लिया गया था.

Mumbai Drugs Case: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित तीनों आरोपियों को एक दिन की NCB हिरासत में भेजा गया, जानें आज कोर्ट में क्या हुआ?

Cruise Drugs Party: क्रूज ड्रग्स पार्टी और NCB की छापेमारी पर आया सुनील शेट्टी का रिएक्शन, जानें क्या कहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget