एक्सप्लोरर

Cruise Drugs Party: क्रूज ड्रग्स पार्टी और NCB की छापेमारी पर आया सुनील शेट्टी का रिएक्शन, जानें क्या कहा है

Cruise Drugs Party: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छापेमारी में बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान के बेटे आर्यन समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

Cruise Drugs Party: मुंबई के एक क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी के दौरान शनिवार की देर रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छापेमारी में बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान के बेटे आर्यन समेत आठ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. एनसीबी की तरफ कहा गया जांच के आधार पर आगे और भी छापेमारी की जा सकती है. इस बीच, क्रूज ड्रग्स पार्टी को लेकर बॉलीवुड की तरफ से पहला रिएक्शन आया है. फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी ने रविवार को कहा कि जिस भी जगह रेड होती है तो बहुत सारे लोगों को पकड़ लिया जाता है. उन्होंने कहा कि हम ऐसा अनुमान लगाते हैं कि इस बच्चे ने ड्रग्स लिया, उस बच्चे ने ड्रग्स लिया.

सुनील शेट्टी बोले- अभी जांच चल रही है

शेट्टी ने आगे कहा- "मैं सोचता हूं कि इस मामले में अभी जांच चल रही है. बच्चे को सांस लेने का अभी मौका दें. हमारी फिल्म इंडस्ट्री पर जब भी कुछ होता है तो मीडिया टूट पड़ती है. हर एक के बारे में यह समझती है कि वह ऐसा ही होगा. बच्चे को एक मौका दें रिपोर्ट देने के लिए, ताकि वास्तविक रिपोर्ट आ पाए. जब तक वह बच्चा है, उसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है."

इधर, मुंबई में एक क्रूज पर छापेमारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इनके पास से नशीले पदार्थ जब्त किए हैं. एनसीबी चीफ एस.एन प्रधान ने कहा कि मुंबई में क्रूज पर पार्टी और वहां से बरामद हुए ड्रग्स को लेकर आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. सूचना के आधार पर आगे और भी छापेमारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिन आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वो हैं- आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपूर सारिका, इस्मित सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा.

एनसीबी चीफ ने कहा- अभी और होगी छापेमारी

एस.एन. प्रधान ने कहा कि हम इस बात की जानकारी जुटा रहे हैं और एक्शन ले रहे हैं कि ड्रग्स जैसे चरस और एमडीएम पार्टी के लिए कहां से लाया गया था. एनसीबी चीफ ने कहा कि हम निष्पक्ष तरीके से काम कर रहे हैं इस प्रक्रिया में कुछ बॉलीवुड कनेक्शन या फिर कुछ अमीर लोगों से हो सकते हैं. हमें कानून के दायरे में रहकर अपना काम करना होगा.

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई में अपना काम जारी रखना होगा. अगर आप आंकड़ों को देखेंगे तो पिछले सिर्फ एक साल के दौरान करीब 300 से ज्यादा छापेमारी की गई है. यह आगे भी जारी रहेगा, चाहे इसमें विदेशी नागरिक शामिल हों, फिल्म जगत के लोग हों या फिर अमीर लोग शामिल हों.   

ये भी पढ़ें:

Cruise Party: ड्रग्स पार्टी कर रहे 8 लोगों को एनसीबी ने हिरासत में लिया, Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan का नाम भी शामिल

Cruise Party Update: NCB ने किया ड्रग्स पार्टी में शामिल 8 लोगों के नामों का खुलासा, आर्यन खान भी शामिल- PTI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget