एक्सप्लोरर

Operation Samudragupta: जहाज से भारत लाई गई 12 हजार करोड़ की ड्रग्स, पाकिस्तान से है सीधा कनेक्शन

Operation Samudragupta: ऑपरेशन में पहली जब्ती फरवरी 2022 में की गई थी. तब NCB और भारतीय नौसेना की एक संयुक्त टीम ने गुजरात के समुद्र से 221 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और 13 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी.

Operation Samudragupta: भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की ओर से चलाए गए संयुक्त अभियान में केरल तट पर जहाज से लगभग 12,000 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 2,500 किलोग्राम मेथामफेटामाइन ड्रग जब्त किया गया है. एंटी-ड्रग एजेंसी ने कहा शनिवार 13 मई को कहा कि यह देश में मेथमफेटामाइन की सबसे बड़ी जब्ती है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ड्रग्स के सिलसिले में एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया गया है.

एनसीबी के उप महानिदेशक (ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह ने जब्ती का विवरण देते हुए कहा कि यह 'ऑपरेशन समुद्रगुप्त' के हिस्से के रूप में किया गया था. साथ ही इसमें अफगानिस्तान से आने वाली दवाओं और ड्रग्स की समुद्री तस्करी को टारगेट किया गया था. एंटी-ड्रग एजेंसी ने कहा कि एनसीबी से की गई पिछले डेढ़ साल में दक्षिण मार्ग से नशीले पदार्थों की तस्करी की यह तीसरी बड़ी जब्ती है. अभियान के तहत अब तक करीब 3,200 किलोग्राम मेथमफेटामाइन, 500 किलोग्राम हेरोइन और 529 किलोग्राम हशीश जब्त की गई है.

छह ईरानी ड्रग तस्करों को किया गया था गिरफ्तार 
एंटी-ड्रग एजेंसी ने बताया कि ऑपरेशन में पहली जब्ती फरवरी 2022 में की गई थी जब NCB और भारतीय नौसेना की एक संयुक्त टीम ने गुजरात के समुद्र से 529 किलोग्राम हशीश, 221 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और 13 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी. उन्होंने बताया कि यह सब अफगानिस्तान, बलूचिस्तान और पाकिस्तान से मंगाई गई थी. 

इसके बाद, अक्टूबर 2022 में NCB और भारतीय नौसेना ने एक संयुक्त अभियान चलाया था, जिसमें ईरानी नाव को रोक गया और जांच के दौरान  कुल 200 किलोग्राम उच्च श्रेणी की हेरोइन जब्त की गई थी. जानकारी के मुताबिक इसे अफगानिस्तान से लाया गया था और छह ईरानी ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया था.  इसके बाद दिसंबर 2022 और अप्रैल 2023 में श्रीलंकाई नौसेना से किए गए दो अभियानों में 19 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही सैकड़ों किलोग्राम हेरोइन और मेथम्फेटामाइन की जब्ती की गई.

यह भी पढ़ें

कमाल कर गई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, जहां से निकली वहां कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget