एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: फडणवीस पर नवाब मलिक के आरोप के बाद एक बार फिर उछला नीरज गुंडे का नाम, जानें कौन है ये शख्स?

Maharashtra Politics: नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान उन्होंने नीरज गुंडे नाम के व्यक्ति को फडणवीस सरकार में 'सचिन वाजे' होने की संज्ञा दी.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर आज यानी सोमवार को गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान उन्होंने नीरज गुंडे नाम के व्यक्ति को फडणवीस सरकार में 'सचिन वाजे' होने की संज्ञा दी. उन्होंने नीरज गुंडे को देवेंद्र फडणवीस का फ्रंटमैन बताया. नवाब मलिक ने कहा, नीरज गुंडे का एक्सेस राज्य सरकार के सभी विभागों में था. वह फडणवीस सरकार में वही काम करता था, जो सचिन वाजे किया करता था. उसी के जरिए पूरे राज्य में उगाही का धंधा चलता था. देवेंद्र फडणवीस जब भी पुणे या नवी मुंबई जाते थे, तो उसके घर जाकर उससे मिलते थे." ऐसे में महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर नीरज गुंडे चर्चा में आ गए हैं. 

कौन हैं नीरज गुंडे? 

नीरज गुंडे चेंबूर में रहने वाले बिजनेसमेंन व  इंजीनियर हैं. वह देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के करीबी दोस्त हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी-शिवसेना गठबंधन बनाने को लेकर उस समय के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच हुई बातचीत के बीच एक कड़ी थे. नीरज गुंडे की मातोश्री तक सीधी पहुंच थी. नीरज गुंडे के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अच्छे संबंध हैं.
 
नीरज गुंडे एक ऐसा चेहरा है, जो राजनीति में ज्यादा चमकीला तो नहीं है, लेकिन चर्चाओं की उथल-पुथल में परदे के पीछे चलने वाले के तौर पर जाने जाते हैं. गुंडे का संबंध कॉर्पोरेट सेक्टर से भी है. बालासाहेब ठाकरे के राष्ट्रीय स्मारक के लिए मुंबई में मेयर के आवास के हैंडओवर समारोह के दौरान फडणवीस और ठाकरे के बीच बंद कमरे में चर्चा के दौरान केवल गुंडे मौजूद थे. चेंबूर में रहने वाले नीरज गुंडे के आवास पर फडणवीस और ठाकरे के बीच कुछ मुलाकात की खबरें थीं. नीरज गुंडे बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के भी करीबी हैं. जब सुब्रमण्यम स्वामी बालासाहेब ठाकरे से मिलने गए, तो उनके साथ गुंडे भी थे. 

देश में क्रिकेट के क्षेत्र में भी नीरज गुंडे का दबदबा है. साल 2015 में ललित मोदी मामले में गुंडे ने कई दस्तावेज सामने लाए थे. गठबंधन सरकार के दौरान उड्डयन विभाग के भ्रष्टाचार और 2जी घोटाले का पर्दाफाश करने में गुंडे की अहम भूमिका थी. महाराष्ट्र में हाल ही में आयकर विभाग की कार्रवाई में गुंडे ने इस मामले की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को दी है. 

वहीं, आर्यन खान मामले में कार्रवाई के बाद नीरज गुंडे ने ट्वीट किया कि मैं पहले से ही शाहरुख खान के बंगले पर ड्रग पार्टी कर रहा था. गुंडे ने अपने ट्वीट को एनसीबी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों को टैग किया था. गुंडे लगातार छगन भुजबल और अनिल देशमुख पर आरोप लगा रहे हैं. जब बीजेपी सत्ता में होती है, तो सत्ता की राजनीति में हमेशा केंद्रीय बिंदु वाले नीरज गुंडे होते हैं.

Jammu Kashmir News: अक्टूबर में बढ़ी आतंकी वारदात, 12 जवान शहीद, 13 नागरिकों की मौत और एनकाउंर में 20 आतंकवादी भी ढेर


UP Election 2022: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों से मिले केजरीवाल, राहुल गांधी बोले- 'अगर संसद चर्चा नहीं कर सकती तो...'
Parliament Monsoon Season Live: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
LIVE: 'बच्चों के कपड़े फाड़े...', संसद के बाहर केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, CJP प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'ईश्वर उन्हें...'
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget