एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई के झुग्गीवासियों को करोड़पति बनाने की हाउसिंग योजना पर नेवी करेगी फैसला

Mumbai News: अरबपतियों का इलाका कहे जाने वाले कफ परेड के एक हिस्से में नेवी नगर के अलावा हजारों झुग्गी बस्तियां हैं.

Mumbai News: दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में जमीन की कीमत सबसे ज्यादा है. दक्षिण मुम्बई में बस  कफ परेड इलाका देश का सबसे महंगा इलाका माना जाता है. अरबपतियों का इलाका कहे जाने वाले कफ परेड के एक हिस्से में नेवी नगर के अलावा हजारों झुग्गी बस्तियां हैं. बहुत सी लम्बी और पेचीदा क़ानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया में अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद आखिरकार देश के सबसे महंगे और बहुचर्चित एसआरए ( Slum Rehabilitation Authority) प्रोजेक्ट की प्रक्रिया शुरू हुई है.

अब इसके बचे एकमात्र पड़ाव यानी इंडियन नेवी के परमिशन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई है. इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट के करीब ही नेवी का बेस है और इसीलिए उसके नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की ज़रूरत होती है. डेवलपर शापूरजी पालनजी के डायरेक्टर डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा "हमने नेवी एनओसी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. हमारे बाकी सारी परमिशन और पेपर वर्क आर्डर में है. हम सारे ज़रूरी क्राइटेरिया पर खरे उतरते है. 90% से ज़्यादा योजना से लाभान्वित होने वाले झोपड़पट्टी वासियों का समर्थन है.

उन्होंने आगे कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट, हाई पावर कमिटी, ग्रिएवांस रिड्रेसल कमेटी और बाकी सरकारी विभागों से हमें क्लियरेन्स मिल चुका है. यहां तक कि हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट में भी फैसला आ चुका है. राज्य सरकार और गृह निर्माण विभाग के फ़ास्ट ट्रैक होने से हमारी इस SRA योजना में तेज़ी आयी है. करीब 70 हजार झोपडपट्टीवासियों का जीवन बदल जाएगा. अब हमें उम्मीद है कि जल्द ही नेवी का नो-ऑब्जेक्शन मिलते ही हम काम पूरे ज़ोर शोर से शुरू कर देंगे."

गौरतलब है कि देश में 7,000 से ज्यादा झोपड़पट्टी वाला ये प्रोजेक्ट एक लैंडमार्क प्रोजेक्ट बनने जा रहा है. पहली बार किसी SRA प्रोजेक्ट में स्मार्ट सिटी के सभी फीचर होंगे जो सीसीटीवी, सिक्योरिटी, पब्लिक वाईफाई, वेस्ट मैनेजमेंट, एनर्जी मैनेजमेंट और वॉटर मैनेजमेंट समेत कई सुविधाओं से लैस होगा. इस प्रोजेक्ट में 42 मंजिला बिल्डिंगों के कई सारे टावर होंगे जो कि एसआरए के तहत के तहत ये सबसे ऊंची बिल्डिंग्स होंगी.

इस एसआरए प्रोजेक्ट के बाद यहां की झुग्गियों में रहने वाला शख्स करोड़पति बन जाएगा. SRA को इस योजना के परिणामस्वरूप 900 करोड़ रुपये प्रीमियम के रूप में मिलेंगे. जबकि राजस्व विभाग को स्टांप ड्यूटी के रूप में लगभग 3200 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसके अलावा बीएमसी को संपत्ति कर के रूप में प्रति वर्ष 100 करोड़ रुपये मिलेंगे. 

ये भी पढ़ें:

Aryan Khan Drugs Case: नवाब मलिक बोले- मेरी लड़ाई समीर के धर्म या जाति से नहीं, नाइंसाफी से है

Aryan Khan Gets Bail: जमानत मिलने के बाद कैसा था आर्यन खान का पहला रिएक्शन, जेल कर्मचारी से क्या कहा?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget