एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: नवजोत सिंह सिद्धू नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? दिए ये संकेत

Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू से पूछा गया कि क्या आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब वह ही दे सकती हैं.

Navjot Singh Sidhu News: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार (16 नवंबर) को कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि, सिद्धू ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं. कांग्रेस नेता सिद्धू ने 2022 में अमृतसर पूर्व से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

भटिंडा में नवजोत सिंह सिद्धू से जब पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू अगले साल होने वाले लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी? तो इस पर उन्होंने कहा कि सवाल का जवाब सिर्फ नवजोत कौर ही दे सकती हैं.

सिद्धू का राजनीतिक सफर
साल 2004 में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की. उसी साल बीजेपी ने उन्हें अमृतसर से लोकसभा का टिकट दिया था. अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की. उस समय उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता रघुनंदन लाल भाटिया को हराया था.

हालांकि, रोडवेज के मामले के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा, जिसके बाद वहां उपचुनाव हुआ. इस उपुचनाव में भी सिद्धू ने शानदार जीत दर्ज की. 

2014 में बीजेपी से तकरार आई सामने
इसके बाद साल 2009 में बीजेपी ने उन्हें फिर अमृतसर से लोकसभा टिकट दिया. इस बार भी उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार ओपी सोनी को हराया और सांसद बने. हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में जब बीजेपी ने अमृतसर से उनका टिकट काटा तो उनकी नाराजगी सामने आई. 

2017 में कांग्रेस में शामिल हुए
2014 में अमृतसर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा का चुनाव लड़ा. इस चुनाव में सिद्धू ने उनके लिए प्रचार भी नहीं किया था. इसके बाद बीजेपी उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया, लेकिन फिर भी उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई. साल 2017 में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता के साथ-साथ बीजेपी से भी इस्तीफा दे दिया. उसी साल उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी.

ये भी पढ़ें: एबीपी न्यूज़ पर प्रिया सिंह की आपबीती...ब्वॉयफ्रेंड ने छुपाई शादी की बात, साढ़े 4 साल बाद गर्लफ्रेंड को पता चला तो गाड़ी से रौंद दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget