एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज़ पर प्रिया सिंह की आपबीती...ब्वॉयफ्रेंड ने छुपाई शादी की बात, साढ़े 4 साल बाद गर्लफ्रेंड को पता चला तो गाड़ी से रौंद दिया

Priya Singh Case: प्रिया सिंह ने बताया कि जब वह अपने ब्वॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड़ से मिलने गई, उस समय उसकी पत्नी भी वहीं थी. जिसके बाद दोनों में लड़ाई शुरू हो गई.

Maharashtra News: मुंबई के नजदीक ठाणे शहर में एक प्रेमी की तरफ से अपनी गर्लफ्रेंड को गाड़ी से कुचलने और जान से मारने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि महाराष्ट्र के MSRDC के मैनेजिंग डायरेक्टर के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ साढ़े 4 साल से शादीशुदा था, लेकिन शादी की बात उसने अपनी गर्ल फ्रेंड प्रिया सिंह से छिपाई थी.

इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. इसी के बाद गायकवाड़ ने प्रिया सिंह को बेरहमी से पीटा और कार से कुचल कर मारने का प्रयास भी किया.

पुलिस ने धारा 307 के तहत नहीं की जांच
पीड़िता प्रिया सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए पूरी कहानी बयां की है. उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पुलिस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर लिखने के बाद एक्टिव हुई है. उन्होंने कहा, "पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है. मैंने कई बार पुलिस को कॉल किया था. हमें कहा गया कि जो सर आपका केस देख रहे हैं, वो बाहर गए हैं. वो कल आएंगे, परसो आएंगे."

प्रिया ने आगे कहा, "अश्वजीत गायकवाड़ ने मुझे मारने का प्रयास किया, वो मुझे गाड़ी से रौंदना चाह रहा था. मुझे सड़क के किनारे फेंक दिया, जिसके बाद मैंने वहां बाइक से गुजर रहे एक शख्स से मदद मांगी. पुलिस ने इस मामले में धारा 307 क्यों नहीं लगाई? उसने मुझे जान से मारने की कोशिश की. पुलिस ने इस पर जांच शुरू नहीं की."

प्रिया सिंह ने कहा, "सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बताने के बाद पुलिस एक्शन में आई. अब आश्वासन दिया जा रहा है कि सही दिशा में जांच होगी." पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया है.

ब्वॉयफ्रेंड ने छिपाई खुद की शादी की बात
एएनआई से बात करते हुए प्रिया सिंह ने बताया कि उनका अपने ब्वॉयफ्रेंड अश्वजीत गायकवाड़ के साथ चार साल का रिलेशनशीप था. उन्होंने कहा, "अश्वजीत गायकवाड़ शादीशुदा था, ये बात मुझे पता नहीं थी. बाद जब मुझे पता चली तो उसने कहा कि वो उस लड़की से अलग हो गया है और हमारा तालाक हो चुका है."

एफआईआर के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन
प्रिया सिंह ने बताया, "अश्वजीत गायकवाड़ ने कहा कि मुझे आपसे शादी करनी है, मुझे आपके साथ रहना है. मैं जब उससे मिलने गई तो उसकी पत्नी उसके साथ थी. मैंने उसे देख लिया. मैंने उससे बात करने की कोशिश की, उसे नीचे आने के लिए कहा. जिसके बाद वह अपना गुस्सा मुझपर निकाला. वहां मारपीट हुई, गाली-गलौज हुए. 4 दिन पहले जब यह घटना घटी तभी मैंने एफआईआर किया था, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया."

उन्होंने कहा, "मेरे दाएं पैर की तीन हड्डियां टूटी हुई हैं. सर्जरी की गई है, रॉड डाली गई है. बॉडी मूव नहीं हो रही है." इसे लेकर सीनियर इंस्पेक्टर सुनील पाटिल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है.

इस बीच शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि आरोपी बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "जिन्होंने ये काम किया है वे बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं. उनके पिता काफी वरिष्ठ हैं. महाराष्ट्र में ये बात सामने नहीं आती, अगर पीड़िता अपने इंस्टाग्राम पर ये बात नहीं बताती. मैं बीजेपी से पूछना चाहती हूं कि आप ऐसे लोगों को जिम्मेदारी देते हैं, जो महिला विरोधी हैं. यूपी में एक बीजेपी नेता को 15 साल की बच्ची के साथ रेप करने के जुर्म में 25 साल की सजा मिली है."

ये भी पढ़ें: Priya Singh Case: ‘प्रेमी ने मुझ पर अपनी कार चढ़ा दी और मुझे मरने के लिए सड़क पर छोड़ दिया, महाराष्ट्र की प्रिया ने सुनाई आपबीती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget