एक्सप्लोरर

पंजाब: अपनी सरकार पर बरसे सिद्धू, बोले- अगर सिर्फ नए कानून ही दिक्कत तो किसानों ने आत्महत्या क्यों की?

यह दूसरा मौका है जब सिद्धू कृषि नीतियों को लेकर अपनी ही सरकार खिलाफ बोले हैं. इससे पहले चार अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन में भी उन्होंने ऐसी ही आलोचना की थी. इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे.

चंडीगढ़: केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ पंजाब की कैप्टन सरकार बिल पेश करने वाली है. इसके लिए दो दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसका आज दूसरा दिन है. विपक्षी अकाली दल और आम आदमी पार्टी कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं. इसके साथ ही विरोध की आवाज अब कांग्रेस पार्टी के भीतर से भी आने लगी है.

कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. सिद्धू ने फसल खरीदी के मॉडल, भंडारण क्षमता और बाजार की क्षमताओं को लेकर कैप्टन सरकार पर चढाई कर दी.

सिद्धू ने कहा, ''आज, पंजाब में गेहूं और चावल के अलावा किसी अन्य फसल के लिए सरकारी खरीद मॉडल नहीं है. न तो हमारे पास भंडारण क्षमता है और न ही विपणन क्षमता. आज, केंद्र सरकार के खाद्यान्न गोदाम खाली हैं. वे इस साल हमारा चावल खरीदेंगे, अगले साल हमारा गेहूं. फिर उसके बाद क्या? तैयारी के लिए हमारे पास सिर्फ एक से तीन साल हैं.'' सिद्धू ने यह बात अपने यूट्यूब चैनल पर कही.

बता दें कि यह दूसरा मौका है जब सिद्धू कृषि नीतियों को लेकर अपनी ही सरकार खिलाफ बोले हैं. इससे पहले चार अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन में भी उन्होंने ऐसी ही आलोचना की थी. इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे. सिद्धू ने कहा था, "अगर हिमाचल प्रदेश सेब खरीद सकता है तो हम फसलों की खरीद क्यों नहीं कर सकते, हम उन्हें एमएसपी क्यों नहीं दे सकते?''

और क्या बोले नवजोत सिंह सिद्धू? सिद्धू ने पंजाब की कृषि नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, ''अगर पंजाब की कृषि के साथ सब ठीक है और एकमात्र समस्या तीन नए कानून हैं, तो पिछले कुछ दशकों में पंजाब के हजारों किसानों ने आत्महत्या क्यों की है? आज, MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) से बड़ा प्रश्न सरकारी खरीद की गारंटी है. जब पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में सस्ता चावल और गेहूं उपलब्ध होगा, तो कोई पूंजीपति हमारी उपज को खरीदने के लिए यहां क्यों आएंगा?''

उन्होंने आगे कहा, ''अब सवाल यह है कि राज्य सरकार क्या करेगी? पंजाब के लोग हमारी ओर देख रहे हैं. हम अपनी पीठ नहीं दिखा सकते. चुनाव से छह महीने पहले इस्तीफा देने से कुछ नहीं होगा जब पंजाब के खाद्यान के लिए कोई खरीदार नहीं होगा. हमें एमएसपी देना चाहिए और दाल, तिलहन, सब्जियों और फलों की सरकारी खरीद करनी चाहिए, ताकि पंजाब के तीन करोड़ लोगों की पोषण संबंधी मांगों को पूरा करके किसान विविधता और शुरुआत कर सकें.''

यह भी पढ़ें- आइटम वाले बयान पर कमलनाथ ने जताया खेद, बोले- मैं बीजेपी को सफल नहीं होने दूंगा अगले साल फरवरी तक भारत की आधी आबादी हो सकती है कोरोना से संक्रमित- सरकारी पैनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget